पहले अपनाया ईसाई धर्म, फिर पोस्ट शेयर कर गोविंदा की भतीजी ने मांगी माफी, बोलीं- मैं कट्टर हिन्दू हूं...

Ragini Khanna

Ragini Khanna Converted To Christianity: गोविंदा की भतीजी और मशहूर टीवी अभिनेत्री रागिनी खन्ना इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दो सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की जो कि तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है। एक पोस्ट को उन्होंने 16 घंटे पहले किया था जिसमें वह धर्म परिवर्तन करती हुई नजर आ रही है म

रागिनी खन्ना ने अपने पोस्ट के जरिए अपने फैन्स को बताया था कि वह ईसाई धर्म अपना रही है। लेकिन जब उन्होंने दूसरी पोस्ट शेयर की तो उसमें वह माफी मांगती हुई नजर आई और कहा कि वह एक बार फिर से हिंदू सनातनी धर्म पर चलने को तैयार है। पिछले 24 घंटे में उनके दो वीडियोज ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन दोनों वीडियो में रागिनी ने किसी चौकीदार बहादुर नाम के इंस्टाग्राम यूजर के साथ में कोलाब करके पोस्ट को शेयर किया है। इसीलिए कुछ लोग तो यह भी मान रहे हैं कि किसी ने उनका अकाउंट हैक कर लिया है। हालांकि अभी तक रागिनी की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

इसी के अलावा आपको बता दें की रागिनी के अकाउंट से जो कुछ वक्त पहले माफी मांगने वाली वीडियो शेयर की गई थी उसको शेयर करते हुए चौकीदार बहादुर ने कैप्शन लिखा कि "हाय, मैं रागिनी खन्ना हूं। मैं अपनी पहली वीडियो के लिए माफी मांगना चाहती हूं, जिसमें मैंने ईसाई धर्म अपनाया है, मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं अपनी जड़ों की तरफ एक बार फिर लौट रही हूं और अब कट्टर हिंदू सनातनी का मार्ग अपना लूंगी।"

More from Filmibeat

Read more about: ragini khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X