Finally इनसे खत्म हुई गोविंदा की लड़ाई...मिटी दूरियां!
कॉमेडियन कृष्णा और गोविंदा के बीच पिछले दिनों से काफी अनबन चल रही थी। लेकिन ऐसी खबर आ रही है कि इन दोनों के बीच शायद अब सब ठीक हो रहा है। दरअसल पिछले दिनों गोविंदा कृष्णा के एक कमेंट से काफी नाराज़ थे और गोविंदा कृष्णा के शो कॉमेटी नाइट्स लाइव पर न जाकर कपिल के शो द कपिल शर्मा शो में गए थे।

फिलहाल अब दोनों के बीच की दूरियां मिटती नजर आ रही हैं। ये हुआ कैसे आइए हम कृष्णा की जुबानी की जानते हैं। दरअसल जब कृष्णा से पूछा गया कि ये कैसे हुआ तो उन्होंने बताया कि उनकी मामी सुनीता ने उन्हें अपने घर बुलाया था। चीची मामा ने मुझे देखा और हंस पड़े।
उन्होंने बताया कि वो अपने चीची मामा से छह महीने बाद मिले। उन्होंने बताया कि मामा ने मुझे समझाया और बाद में मैंने उन्हें हर्ट करने के लिए उनसे माफी मांगी। कृष्णा ने बताया कि यहां केवल एक मुलाकात की ज़रूरत थी। अब सब कुछ ठीक हो गया है।
[#Viral VIDEO: शादी के दिन भी इतना रोमांस.. किसी स्टार ने नहीं किया!]
साथ ही उन्होंने बताया कि इस शनिवार को वो दोनों पार्टी भी करेंगे। कृष्णा बोले कि हम बहुत एक-दूसरे के काफी करीब हैं और मैं मामा-मामी के साथ करीब छह साल तक रहा हूं। मामी से मैं इमोश्नली जुड़ा हुआ हूं।
आपको बता दें कि कृष्णा ने पिछले दिनों कमेंट किया था, 'मैंने गोविंदा को मामा रखा है।' इसी बात से गोविंदा नाराज थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णा का कहना है, 'मैंने मामा को अपने शो में आने को कहा तो उन्होंने डेट ना होने का कहकर इनकार कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications