डबल धमाका.. कपिल शर्मा+ गोविंदा की जोड़ी.. ये तो बोनस है..!!
कपिल शर्मा का शो हो और हंसी न आए, ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन इस बार हुई शूटिंग में कुछ अलग ही देखने को मिला। बता दें कि द कपिल शर्मा शो में बतौर गैस्ट पहुंचे गोविंदा ने आने वाले फिल्म जग्गा जासूस का प्रमोशन किया।
[IIFA प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौनी रॉय का लुक....उफ्फ...!!!]
इसी के साथ ही सेट पर गोविंदा ने खूब मस्ती की। लेकिन असली मज़ा तो तब आया जब गोविंदा कव्वाल बन गए। जी हां...शो में गोविंदा ने कव्वाल बनकर पूरी टीम के साथ खूब मस्ती की।

इस दौरान कव्वाल बन गोविंदा और कपिल, कव्वाली पर जमकर थिरकते नजर आए। डॉक्टर मशहूर गुलाटी उर्फ सुनील ग्रोवर, सुमोना चक्रवर्ती और कार्तिकेय राय ने गोविंदा को जमकर हैरान-परेशान किया। इसी के साथ यहां गोविंदा ने दर्शकों को अपनी जिंदगी से जुड़े कई एक्सपिरियंसेस शेयर किए।
वहीं दूसरी तरफ नज़र दौड़ाई जाए तो अपने ही भांजे कृष्णा के शो कॉमेडी नाइट्स लाइव में न जाकर गोविंदा कपिल के शो पर आ रहे हैं। अरे भई....मामा अपने भांजे का शो छोड़कर दूसरे के शो में जा रहे है, ऐसे में भांजे को बुरा भी तो लग सकता है।
खैर अब देखना ये होगा कि देखना ये होगा कि इस पर कृष्णा किस तरह रिएक्ट करेंगे। फिलहाल तो हम देखते हैं गोविंदा का कव्वाल लुक...


Click it and Unblock the Notifications











