..................... Govinda bhanji Arti Singh wedding photo got viral with bigg boss contestant Rajiv Adatia - Hindi Filmibeat

गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने इस ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट से रचाई शादी? फोटो धड़ल्ले से हो रही वायरल

Rajiv Arti

गोविंदा की भांजी आरती सिंह को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। 37 साल की आरती अबतक सिंगल हैं।।। शायद नहीं, क्योंकि हाल ही में उनकी एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं और उनके साथ दूल्हा बना एक शख्स भी नजर आ रहा है। इन दोनों को साथ में देखकर अब फैंस के मन में सवालों की तूफान खड़ा हो गया है। आरती के फैंस ये जानन के लिए बेताब हैं कि आखिर गोविंदा की भांजी ने चोरी छिपे क्यों शादी की और अगर शादी नहीं की है तो इस फोटो के पीछे राज क्या है।

दूल्हा दुल्हन के लुक में राजीव और आरती

आपको बता दें, हाल ही में 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट रह चुके राजीव अदातिया और गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एख तस्वीर शेयर की है। फोटो में वह और आरती शादी के कपड़ों में या यूं कहें दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि राजीव और आरती शादी के स्टेज पर कुर्सियों पर बैठे हुए हैं। दोनों के गले में वरमाला भी देखी जा सकती है। राजीव के लुक की बात करें तो उन्होंने सफेद रंग की शेरवानी पहनी है और लाल रंग साफा पहना हुआ है। वहीं, आरती सिंह के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर का लहंगा पहना है और वो राजीव के कंधे पर सर रखकर सोती नजर आ रही हैं।

लुक को किया रीक्रिएट

राजीव ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'तनु वेड् मनु 2।0। हाहा आरु वेड्स राजू!! मजाक कर रहा। हमने ग्लैम ऑन कलैंडर के लिए तनु वेड्स मनु के लुक को रिक्रिएट किया है।' जी हां, यानी आरती और राजीव एक-दूसरे से शादी नहीं कर रहे हैं बल्कि एक फोटोशूट की वजह से उन्होंने ऐसी फोटो खिंचवाई है। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा की भांजी आरती सिंह कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं, जबकि राजीव अदातिया को 'बिग बॉस 15' में दिखाई दिए थे। वह 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं।

Read more about: arti singh rajiv adatia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X