गोरी तेरे प्यार में का प्रमोशन बिग बॉस में, सलमान ने कहा गोरियां हैं एकाध!

करीना कपूर और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त हैं ये तो सभी को पता है। हाल ही में करीना कपूर खान अपनी फिल्म गोरी तेरे प्यार में के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो बिग बॉस 7 में गयीं। करीना कपूर खान और इमरान खान दोनों ने मिलकर सलमान खान के साथ अपनी फिल्म गोरी तेरे प्यार में का प्रमोशन किया और साथ ही एक दूसरे के साथ काफी मस्ती भी की। सलमान खान से करीना ने उनकी शादी को लेकर भी कुछ सवाल पूछे जिनपर सलमान खान ने मुस्कुराते हुए कहा कि यार मैं तो सिंगल हूं। मेरी कोई गर्लफ्रैंड नहीं है।

सलमान खान ने कहा कि इतनी जल्दी सबने शादी कर ली है कि मेरे लिए कोई बचा ही नहीं है। करीना ने सलमान से कहा कि वो शादी कर लें आखिर उनकी जिदगी में भी तो कोई गोरी होगी। इसपर हंसते हुए सलमान खान ने कहा हां एकाध गोरियां हैं लेकिन मुझसे तो अपनी गर्लफ्रैंड भी संभाली नहीं जाती शादी कैसे करुं। मैं तो अकेला हूं। सलमान खान के साथ सेट पर करीना कपूर काफी मूड में नज़र आईं। करीना ने सलमान खान से कहा कि वो चाहती है सलमान खान अपनी शर्ट उतार कर उनकी फिल्म का प्रमोशन करें। इसपर सलमान सहित इमरान भी जोर जोर से हंसने लगे।

करीना कपूर और इमरान खान की दूसरी फिल्म गोरी तेरे प्यार में इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। करीना कपूर और इमरान खान की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद है और दोनों के बीच की कैमिस्ट्री खुद करन जौहर को इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपनी फिल्म के लिए इन दोनों को साइन किया। करीना ने गोरी तेरे प्यार में के बारे में बताते हुए कहा कि ये एक एंटरटेनिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे आप अपने परिवार के साथ जाकर देख सकते हैं। फिल्म के गाने भी बेहतरीन हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X