Pics: झलक के मंच पर पहुंची 'खूबसूरत' की टीम, जमकर की मस्ती
इन दिनों कलर्स का मशहूर डांस रियलीटी शो झलक दिखला जा.. अपने पूरे शबाब पर है। शो अब फिनाले की ओऱ बढ़ रहा है तो वहीं शो में फिल्मी सितारों के आने-जाने का रवैया जारी है। इसी क्रम में इस हफ्ते आपको झलक के मंच पर नजर आयेंगे फिल्म 'खूबसूरत' की अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके सह-अभिनेता फवाद खान।
झलक के मंच पर पहुंची 'खूबसूरत' की टीम, जमकर की मस्ती
मालूम हो कि फिल्म 'खूबसूरत' एक रोमांटिक फिल्म है जिसे कि निर्देशित किया है शशांक घोष और प्रोड्यूस किया है रिया कपूर, अनिल कपूर और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने।फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं और इसी के तहत सोनम और फवाद खान शो का प्रमोशन करने झलक में आये थे जहां इन्होंने जमकर मस्ती की।
Must Click: फिल्म 'खूबसूरत' की तस्वीरें
आपको बता दें कि झलक में इस समय केवल पांच प्रतियोगी बचे हैं, जिनके नाम हैं शक्ति मोहन, मौनी रॉय, करण टैकर, अक्षत सिंह और आशिष शर्मा। सोनम कपूर ने शो में शो की जज और अपने पापा अनिल कपूर की फेवरट कोस्टार माधुरी दीक्षित संग जमकर ठुमके भी लगाये। कुल मिलाकर इस हफ्ते प्रसारित होने वाले इस शो में आपको जमकर मस्ती देखने को मिलेगी इसलिए प्लीज डोंट मिस इट..
आईये देखते हैं झलक के मंच पर माधुरी, सोनम की जुगलबंदी की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











