Oopss..गोपी बहु ने पी शराब..सासु मां को किया परेशान और फिर..!
स्टार प्लस पर लंबे समय से चले आ रहे सीरियल साथ निभाना साथिया में गोपी का किरदार निभाने वाली देवोलीना भट्टाचर्जी ने सेट पर शराब पीकर काफी ड्रामा किया। रुकिए..इससे पहले कि आप कुछ गलत समझ बैठें हम ही पूरे पर्दे पर से राज़ खोल देते हैं।

दरअसल गोपी उर्फ देवोलीना ने इस सीरियल के आने वाले एपिसोड्स की शूटिंग के दौरान एक शराबी की एक्टिंग की है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें आप देखेंगे कि आने वाले एपिसोड्स के लिए रील लाइफ में देवोलीना आपको शराब पीकर मस्ती कर रही हैं।
#GoodNews.. ये खूबूसरत टीवी एक्ट्रेस बनीं मम्मी..घर आई नन्ही परी!
इसमें गोपी अपने नए ससुराल और अपनी नई सास को शराब पीकर तंग करती दिखाई दे रही हैं और साथ ही गाना गा रही हैं 'सासु जी तूने मेरी कदर ना जानी'..हा हा..फनी ना..!
वीडियो में आप देखेंगे कि इस सीरियल में गोपी की मुंह दिखाई या तीज का फंक्शन चल रहा है, जहां सभी मेहमानों के साथ-साथ मोदी परिवार और गोपी के नए ससुराल वाले भी मौजूद हैं। बस इसी दौरान गोपी ने पी ली शराब और अपनी सास को खूब परेशान किया। आपको बता दें कि ये वीडियो खुद देवोलीना ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके नीचे उन्होंने लिखा है 'सासु जी तूने मेरी...'! आप भी देखिए ये वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications











