मुंबई हीरा व्यापारी की हत्या , 'गोपी बहू' देवोलिना भट्टाचार्जी का नाम आया सामने !
Recommended Video

Sath Nibhana Sathiya actress Gopi Bahu aka Devoleena Bhattacharjee in trouble | FilmiBeat
साथ निभाना साथिया की गोपी बहू यानी कि देवोलिना भट्टाचार्जी इन दिनों टीवी से गायब हैं। फिलहाल वह इंस्टाग्राम पर ज्यादा नजर आ रही हैं। जहां वह आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
लेकिन इस बार देवोलिना का नाम मुंबई के एक हीरा व्यापारी की मौत से जु़ड़ गया है। जी हां। ये काफी चौंकाने वाला है। मुंबई के एक नामी हीरा व्यापारी 28 नवंबर से ही लापता था।

नवी मुंबई के पनवेल इलाके से मुंबई के एक हीरा व्यापारी की लाश मिली है। इस व्यापारी की कार मुंबई के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मिली है।
जब पुलिस ने व्यापारी की कॅाल डिटेल निकाली तो मृतक का रिश्ता कई टीवी एक्ट्रेस के साथ डांस बार में काम करने वाली लड़कियों से भी रहा है। इस फेहरिस्त में साथ निभाना साथिया फेम गोपी बहू देवोलिना भट्टाचार्जी का नाम भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











