मुंबई हीरा व्यापारी हत्या: गोपी बहू' देवोलिना भट्टाचार्जी की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा !
Recommended Video

साथ निभाना साथिया की गोपी बहू यानी कि देवोलिना भट्टाचार्जी का नाम इन दिनों चर्चा में है। इसकी सबसे खास वजह मुंबई के हीरा व्यापारी के मर्डर से देवोनिला का नाम जुड़ना है।
पूरा मामला यह है कि नवी मुंबई के पनवेल इलाके से मुंबई के एक हीरा व्यापारी की लाश मिली है। इस व्यापारी की कार मुंबई के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मिली।जब पुलिस ने व्यापारी की कॅाल डिटेल निकाली तो मृतक का रिश्ता कई टीवी एक्ट्रेस के साथ डांस बार में काम करने वाली लड़कियों से भी रहा है।

साथ निभाना साथिया फेम गोपी बहू देवोलिना भट्टाचार्जी का नाम भी सामने आया। लेकिन अब नई जानकारी यह मिली है कि इस पूरे मामले को लेकर तीन दिन पहले टीवी शो साथ निभाना साथिया फेम देवोलिना को गुवाहटी से असम पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
लेकिन बाद में देवोलिना ने इस बात को साफ करते हुए बताया कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था। अब इस मामले पर कई चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आयी है।


Click it and Unblock the Notifications











