कार्यक्रम अच्छा है तो बिना तड़के के ही हिट हो जाएगाः आमिर

Aamir Khan
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान जल्द ही छोटे पर्दे पर अपनी धमाकेदार पारी खेलने को तैयार हैं। आमिर का कहना है कि अगर आपके कार्यक्रम में वो सबकुछ है जिसे जनता देखना चाहती है तो आपको कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं पड़ती प्रोग्राम अपने आप ही हिट हो जाता है।

हमेशा कुछ अलग करने वाले आमिर कहते हैं कि मेरे लिए पैसे से अधिक महत्वपूर्ण काम से मिलने वाली संतुष्टी है। खुद ही आमिर कहते हैं कि फिल्मों सिर्फ कमाई और मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि कुछ ऐसे उद्देश्य से बनायी जानी चाहिए जिससे समाज का भला हो सके।

बड़े पर्दे से अचानक ही छोटे पर्दे पर आने का कारण साफ करते हुए आमिर ने बताया कि फिल्में अपनी जगह है और छोटे पर्दे का आकर्षण अपनी जगह है, आज बॉलीवुड के एक्टर एक्ट्रेस भी छोटे पर्दे की इस ताकत को अच्छे से पहचान चुके हैं। वो इसी ताकत का इस्तेमाल करते हुए अब हर घर पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि आज हर बड़ा कालाकार इस छोटे पर्दे पर आने को बेकरार रहता है।

देखा जाए तो अमिताभ और शाहरूख के बाद सलमान खान, अक्षय कुमार, प्रीटि जिंटा, अर्जुन रामपाल के बाद आमिर खान भी इस पर्दे पर आ रहे हैं आशा करते हैं कि इनका ये शो लोग पसंद करें जितना कि उनकी फिल्मों को वो देखा करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X