..................... good news for Sanaya Irani and Mohit Sehgal fans - Hindi Filmibeat

Wow...सनाया ईरानी-मोहित सहगल ने दी 'गुड न्यूज़'!

By Shivani Verma

टीवी स्टार्स के हर पलों के बारे में जानने का सबसे बेहतरीन ज़रिया बन चुका है इंस्टाग्राम। आज कल हर स्टार के फैन्स उनके ट्विटर अकाउंट पर उन्हें फॉलो करते दिखाई देते हैं। ऐसे ही सनाया ईरानी के बहुत से फैन हैं जो उनका लंबे समय से इंस्टाग्राम पर इंतज़ार कर रहे थे।

Sanaya-Mohit

तो बस..अब उनका इंतज़ार खत्म हो गया, क्योंकि सनाया ने इंस्टाग्राम पर अपना ऑफिशियल अकाउंट बना लिया है। आपको बता दें कि सनाया और उनके पति मोहित सहगल दोनों ने एक साथ इंस्टग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। अब वो दोनों अपने फैन्स से आसानी से इंट्रैक्शन कर सकेंगे।

#HotPics..एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट का बिकिनी लुक और मालदीव की मस्ती..उफ्फ!

उनकी इस खुशखबरी को लोगों तक उनके दोस्त गौतम हेगड़े ने पहुंचाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों का स्वागत किया है।

यही नहीं रिद्धी डोगरा ने भी इन दोनों को बधाई दी है और सभी ने मिलकर इसका सेलिब्रेशन भी खास तरीके से किया।

PICS..इस 'डॉक्टर' के साथ रोमांस करते कैमरे में कैद हुईं कैटरीना कैफ!

आपको बता दें कि सनाया और मोहित साल 2008 में टीवी शो 'मिले जब हम तुम' के सेट पर मिले थे। जहां से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर ये एक-दूसरे को डेट करने लगे।

इस सीरियल के बाद सनाया ने टीवी शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में खुशी और 'रंग रसिया' में पार्वती का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी बटोरी। वहीं, मोहित 'कबूल है', 'सरोजनी- एक नई पहचान' जैसे शोज से जुड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X