BIGG BOSS OTT 3 की रिलीज डेट आई सामने, इस बार ये सितारे और यूट्यूबर्स मचाएंगे गदर...

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के शो का इंतजार हर एक को होता है। फैन्स और सितारे इस शो के देखने के लिए बेताब रहते हैं। जहां बिग बॉस सीजन 18 की तैयारियां की जा रही हैं तो वहीं अब बिग बॉस ओटीटी 3 का बिगुल बज गया है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के स्ट्रीमिंग की डेट सामने आ गई है। तो इंतजार किस बात का है चलिए जानते हैं कि हम कब देख पाएंगे ओटीटी सीजन 3।
EXCLUSIVE #BiggBossOTT3
— The Khabri (@TheKhabriTweets) May 31, 2024
Mark the date, #BBOTT3 is starting 22 June 2024.
इस तारीख को आ रहा है बिग बॉस का नया सीजन
द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस का सीजन 3 '22 जून' को स्ट्रीम होने वाला है। खास बात यह है कि इस बार शो में सलमान खान की जगह अनिल कपूर शो होस्ट करेंगे। अभी तक सलमान खान और करण जौहर ने शो की मेजबानी की थी, लेकिन इस बार अनिल कपूर कमान संभालते हुए नजर आएंगे। कई फैन्स थोड़े कंफ्यूज भी हैं क्योंकि उन्होंने हमेशा से सलमान खान को शो होस्ट के रूप में देखा है।
Punjabi Singers approached for #BiggBossOTT3
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) May 31, 2024
👉 Navjeet Singh
👉 Nirwair Pannu pic.twitter.com/1q0C06M64r
ये सितारे आएंगे शो में नजर
बताया जा रहा कि बिग बॉस के शो में इस बार रोही कुमार चौधरी, चेष्टा भगत, निखिल मेहता, यूट्यूबर खुशी पंजाबी, विवेक चौधरी, निधि तलवार, जतिन तलवार, नवजीत सिंह, नरवैर और बैंकॉक की बिजनेस वुमन अनुष्का पुरोहित भी इस शो में हिस्सा ले सकती हैं।
MTV Hustle fame Rapper RCR
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) May 31, 2024
Rohi Kumar Chaudhary and Temptation Island fame Cheshta Bhagat and Nikhil Mehta likely to join #BiggBossOTT3 pic.twitter.com/kio5TxiVpD
शो नहीं देख पाएंगे फ्री
बिग बॉस लवर्स के लिए एक खास बात बता दें कि इस बार का शो फ्री नहीं होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 1 और बिग बॉस ओटीटी 2 को जियो सिनेमा ने फ्री में स्ट्रीम किया था, लेकिन अब ये आपको सब्सक्रिप्शन होना होगा। जिसके लिए आपको मात्र 29 रुपये खर्च करने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications