गुड न्यूज: 'बड़े अच्छे लगते हैं'. ने पूरे किये 500 एपीसोड
गौरतलब है कि बालाजी टेलीफिल्म्स ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' का प्रसारण मई 2011 में शुरू किया था, जो एक 40 साल के व्यवसायी और 30 साल की महिला के प्रेम और दांपत्य की कहानी है। शो में लीड रोल अभिनेत्री साक्षी तंवर और अभिनेता राम कपूर धारावाहिक में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
धारावाहिक के मुख्य किरदारों और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों के जीवन में इस बीच हालांकि कई उतार-चढ़ाव आए। अब धारावाहिक की कहानी सात साल आगे चल रही है। इस समय धारावाहिक में साक्षी का किरदार प्रिया कोमा में है और उनके पति उन्हें ठीक कराने की हर संभव कोशिश में लगे हैं। धारावाहिक में राम और प्रिया की एक बेटी पिहु भी है।
पिहु का किरदार इस समय धारावाहिक में नकारात्मक मोड़ ले चुका है, जिसे अभिनेत्री अक्षिता कपूर निभा रही हैं। इस शो को टीवी का अब तक का सबसे बोल्ड शो कहा जा रहा है क्योंकि इस शो में पहली बार हीरो-हिरोईन को लिपलॉक करते दिखाया गया था जो कि अभी तक टीवी पर नहीं दिखाया गया था। जिसके लिए शो की काफी आलोचना भी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications












