'गोलमाल 3' के लिए देवगन पहुंचे 'केबीसी'

By Jaya Nigam

Golmaal 3
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी नई फिल्म 'गोलमाल 3' के प्रचार के लिए बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की मेजबानी में चल रहे सोनी टीवी के मशहूर रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचे।

अजय देवगन शो में फिल्म के अन्य कलाकारों अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ पहुंचे। देवगन ने कहा कि दीपावली के दिन प्रदर्शित हो रही फिल्म 'गोलमाल 3' दर्शकों का भरपूर मनोरंन करेगी। उन्होंने कहा, "गोलमाल की अगली कड़ी बनाने का एकमात्र उद्देश्य लोगों का मनोरंजन था। हमने इसे दीपावली के दिन प्रदर्शित करने की योजना बनाई है।"

इससे पहले अजय देवगन अपनी फिल्म 'आक्रोश' के प्रचार के लिए टेलीविजन सीरियल 'क्राइम पेट्रोल' और सब टीवी के कार्यक्रम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी शामिल हो चुके हैं। अजय ने कहा, "फिल्म के प्रचार के लिए मेरे ऊपर हमेशा दबाव रहता है। यदि एक व्यक्ति ऐसा कर रहा है तो दूसरे को भी ऐसा करना पड़ेता है क्योंकि इससे प्रशंसक आपके साथ हमेशा जुड़े रहते हैं।"

गौरतलब है कि टेलीविजन धारावाहिकों के दौरान अपनी फिल्म के प्रचार की परिपाटी की शुरुआत अभिषेक बच्चन ने वर्ष 2008 में की थी। अभिषेक अपनी फिल्म 'द्रोण' के प्रचार के लिए टेलीविजन कार्यक्रम 'बालिका वधू' में शामिल हुए थे। इसके बाद अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'खट्टा मीठा' का प्रचार 'ससुराल गेंदा फूल' कार्यक्रम के माध्यम से किया।

इसके अलावा बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म दबंग का प्रचार कलर्स के मशहूर टेलीविजन कार्यक्रम 'तुझसे लागी लगन' में शामिल होकर किया था। वहीं दूसरी तरफ ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने अपनी फिल्म 'दो दूनी चार' का प्रचार सब टीवी के कार्यक्रम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में शामिल होकर किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X