Bigg Boss 16 Golden Boys Promo: 8 किलो Gold से लदे गोल्डन बॅायज , 25 लाख के लिए बड़ी फाइट!

Recommended Video
Golden Boys BB16 Promo:बिग बॅास 16 में वाइल्ड कार्ड एंट्री गोल्डन बॉयज की होने जा रही है। मंगलवार के एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। जहां पर गोल्डन बॅायज के नाम से लोकप्रिय सनी नानासाहेब वाघचौरे और संजय गुज्जर घर में एंट्री लेते हुए दिखाई देंगे। सोमवार को ही यह खबर सामने आ गई थी कि गोल्डन बॅायज शो के पहले 2 वाइल्ड कार्ड होंगे। गोल्डन बॅायज शो में अपने सात ढेर सारा गोल्ड और साथ ही 25 लाख की खोई हुई रकम को भी लेकर आयेंगे ।
टीवी पर दिखाए गए शो के प्रोमो में यह बताया गया है कि गोल्डन बॅायज अपने साथ 25 लाख का ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। यह प्राइज मनी कैसे घरवालों के हाथ में लगती है या नहीं। यह आगे पता चलेगा। लेकिन इस लेटेस्ट प्रोमो में गोल्डन बॅायज की एंट्री से एमसी स्टैन और शिव ठाकरे काफी खुश नजर आते हैं।
वहीं दोनों के गले में 7 किलो से अधिक गोल्ड देखकर बाकी घरवालें खास तौर पर अब्दु रोजिक काफी हैरान होते हैं। मिली जानकारी के अनुसार एमसी स्टैन और गोल्डन बॅायज पहले से एक दूसरे को जानते हैं। इस प्रोमो में एमसी स्टैन को गोल्डन बॅायज यह कहते हुए नजर आते हैं कि तेरे को तो बहुत अकेला लग रहा था।
आ गए हम लोग अभी। शिव ठाकरे भी गोल्डन बॅायज को देख खुश नजर आते हैं। ऐसा मालूम होता है कि शिव से भी दोनों की पहचान पहले की है। गोल्डन बॅायज का सोना देखकर टीना दत्ता कहती हैं कि इतना वजन लेकर कैसे घूम सकते हो? सौंदर्या के पूछने पर गोल्डन बॅायज बताते हैं कि गले में लटकाए सोने का वजन 8 किलो है।
निम्रत कहती हैं कि यह लोग मुझे एक चैन दे दे, मेरी जिंदगी सवर जाएगी। अंकित गुप्ता कहते हैं कि गोल्ड मैन कम और गोल्ड माइन ज्यादा लग रहे हैं। सामने आए प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि अंकित के कारण फिर से प्रियंका चहर चौधरी रोती हुई दिखाई देती हैं। याद दिला दें कि इस बार घर से बेघर होने के लिए सुंबुल तौकीर खान, शिव ठाकरे, शालीन भनोट, साजिद खान और एमसी स्टैन नॅामिनेटेड है। पिछले वीक एलिमिनेशन नहीं हुआ था। इस वजह इस वीक किसी एक या फिर 2 लोगों को घर से बेघर किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications