Bigg Boss OTT 3 का हिस्सा होंगी जॉर्जिया एंड्रियानी? खुद तोड़ी चुप्पी, बता डाली सच्चाई!

giorgia andriani

जैसे-जैसे बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन नज़दीक आ रहा है, प्रतियोगियों की सूची को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं। हालांकि, भारतीय अभिनेत्री और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी, जिन्होंने भारतीय इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में जॉर्जिया एंड्रियानी की संभावित भागीदारी को लेकर अफवाहें चल रही थीं। हाल ही में एक बयान में, जॉर्जिया एंड्रियानी ने रियलिटी शो में अपनी भागीदारी के बारे में चल रही अफवाहों का जवाब दिया।

सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, जॉर्जिया ने कहा, "मैं बिग बॉस हाउस में नहीं जा रही हूं।" उनके इस बयान से उनके फैंस को सच्चाई का पता चला है और किसी तरह की अफवाह के बच गए हैं। वो काफी समय से ये जानने के लिए उत्सुक थे कि क्या वह बिग बॉस हाउस में प्रवेश करेंगी।

जॉर्जिया एंड्रियानी ने बॉलीवुड फिल्मों जैसे गेस्ट इन लंदन और वेलकम टू बजरंगपुर में अपने काम से पहचान बनाई है। इसके अलावा बिबा, दिल जिससे जिंदा है जैसे म्यूजिक वीडियोज़ में भी दिखाई दी हैं।

वह अपने लगातार काम करने को लेकर जानी जाती हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यहां वो अपने फैंस के लिए अक्सर कुछ ना कुछ साझा करती रहती हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार काफी बदलाव किए गए हैं। इस बार सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर इसको होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। लॉन्च के मौके पर मिस्टर कपूर को लोगों ने काफी प्यार दिया था। इस दौरान मुनव्वर फारुकी भी नजर आए थे।

More from Filmibeat

Read more about: giorgia andriani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X