साथ निभाना साथिया: गोपी बहू ने दी शो छोड़ने की धमकी...पुरानी गोपी बहू वापस!
टीवी सीरियल में लोगों का आना जाना तो लगा रहता है। कभी कोई किरदार अंदर आता है तो कभी कोई किरदार बाहर जाता है लेकिन फैन्स को शॉक तब लगता है जब उनका फेवरिट किरदार हो जाता है रिप्लेस।
ऐसा ही एक झटका फैन्स को तब लगा था जब जिया मानिक यानि कि साथ निभाना साथिया की गोपी बहू, झलक दिखला जा में पार्टिसिपेट करने के लिए शो छोड़कर चली गई थीं। इस कारण सीरियल की टीआरपी भी काफी नीचे गिरी। और शो की प्रोड्यूसर और जिया मानिक के बीच हो गई कोल्ड वार।
[केवल शाहरूख खान के भरोसे चल रहा है टीवी!]
फिर रातों रात सीरियल में जिया मानिक को रिप्लेस करने आईं देवोलीना भट्टाचार्या और इस नई गोपी बहू को दर्शकों ने पुरानी गोपी बहू से ज़्यादा प्यार दिया। लेकिन खबरों की मानें तो ये नई गोपी बहू भी अब शो छोड़ने की धमकी दे चुकी हैं।
लेकिन घबराने वाली बात नहीं है क्योंकि साथ निभाना साथिया में वापस लौट सकती हैं पुरानी गोपी बहू। जानिए किन सीरियल में हुए थे रातों रात ऐसे रिप्लेसमेंट -


Click it and Unblock the Notifications











