..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: Ayesha Singh and Neil Bhatt bid adieu to the show, reveals what they are taking from set - Hindi Filmibeat

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आयशा सिंह और नील भट्ट की हुई शो से विदाई, इस खास याद को ले जाना चाहते हैं साथ!

ghum-hain-kisikey-pyaar-meiin-ayesha-singh-and-neil-bhatt-bid-adieu-to-the-show

Ghum Hain Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने अपने दिलचस्प और मजेदार प्लॉट के साथ दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। इस सीरियल की कहानी सई और विराट पर फोकस करती है। ऐसे में आखिरकार शो में वह पल आ गया जिसका #SaiRat फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार था।

हमारा मतलब सई और विराट के रीयूनियन से है। दर्शकों को शो में सई और विराट की केमिस्ट्री, नोक-झोंक और बॉन्ड पसंद है। इस शो के साथ सई और विराट का किरदार निभा रहें एक्टर्स आयशा सिंह और नील भट्ट, दोनों एक घरेलू नाम बन गए और शो के शुरू होने के बाद से ही दर्शक के चहेते भी। लेकिन अब नील भट्ट और आयशा सिंह इस शो को अलविदा कहने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिससे शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा और सुमित सिंह इस शो को आगे बढ़ा सकें।

सईं का डॉक्टर का कोट ले जाना चाहती हूं अपने साथ

शो की एक्ट्रेस आयशा सिंह कहती हैं, "गुम है किसी के प्यार में एक खूबसूरत और प्यार सफर रहा है। इस शो में कुछ ऐसे पल हैं जिन्हें मैं जीवन भर याद रखूंगी और अपने दिल में कैद रखूंगी। प्यार एक ऐसी चीज़ है जिसे मैं अपने इस सफर से वापस ले जाऊंगी, लेकिन मेरी सबसे कीमती याद सई का डॉक्टर का कोट होगा, जिसे मैं अपने साथ घर वापस ले जाऊंगी क्योंकि यह विराट की ओर से सई को एक तोहफा था। सई की एक और खास बात जो मैं सीखना चाहती हूं कि वह अपने संघर्षों के दौरान भी कैसे मुस्कुराती है। असल जीवन की बात आती है तो आयशा सई के बिल्कुल विपरीत है। मैं सेट पर एक प्रैंकस्टर हूं और मैंने अपने सभी को-स्टार्स के साथ प्रैंक किया है।"

विराट की वर्दी बतौर याद ले जाउंगा

इस शो में विराट बने नील भट्ट कहते हैं, "विराट और वर्दी साथ-साथ चलते हैं। यह तीसरी बार है कि मैंने एक पुलिस वाले के रूप में किरदार निभाया है। मुझे वर्दी पहनने और इसे निभाने में एक ही समय में गर्व और घबराहट दोनों महसूस होता है। विराट की वर्दी नील के जीवन का एक बहुत ही अहम हिस्सा है, और यह वह याद है जिसे मैं शो से अपने साथ वापस ले जाऊंगा। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं जीवन भर याद रखूंगा। वर्दी ईमानदारी और सम्मान को दर्शाती है। वर्दी एक अहम हिस्सा रही है क्योंकि इसने विराट के किरदार को ढालने में मदद की है। मैं अपने किरदार विराट पर प्यार बरसाने के लिए दर्शकों का आभारी हूं और इस शो के लिए जितना प्यार हमें मिला है उतना ही प्यार शो का हिस्सा बनने वाली नई पीढ़ी को भी मिलेगा।"

'गुम हैं किसी के प्यार में' का निर्माण राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन ने किया है। यह शो स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 8 बजे प्रसारित होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X