GHKKPM Twist: सई को मिली उनकी पक्की दोस्त, जानें कौन है यह नया किरदार

'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विराट ने सई की जान बचाई लेकिन, उसे पाखी सीट पर गिरे होने के कारण नजर नहीं आई। विराट इस वजह से ग्लानि महसूस करता है और वो घर में हो रही पूजा में पाखी को अपनी पत्नी मानने का वचन देता है। इतना ही नहीं वो पाखी के साथ हनीमून मनाने भी जाता है।
वहीं, सई विराट और पाखी के हनीमून की बात सुनकर दुखी हो जाती है। वो विनायक और सवि को घुमाने के लिए लेकर जाती है। लेकिन, सई समय में एक अनोखे स्लॉट में फंस गई है जहां वह यह तय नही कर पा रही कि किस दिशा में जाना है।
आमतौर पर, जब हर कोई इसी मुश्किल सिचुएशन का सामना करते हैं, तो हम मार्गदर्शन के लिए अपने करीबी दोस्तों का रुख करते हैं। इस शो के अपकमिंग ट्रैक में सईं एक मुश्किल जगह पर फंस जाती है, जहां उसे अपने जीवन में एक ऐसे सहारे की जरूरत पड़ती है जो उसकी मदद कर सके। दिलचस्प बात यह है कि साहिबा कौर मोंगा का एक नया किरदार एक कलाकार के रूप में सेंटर में आता है जो कुछ ही मिनटों में कुछ भी पेंट कर सकता है। किस्मत से, साहिबा को सईं का पिक्चर बनाने का मौका मिलता है जहां दोनों महिलाएं एक-दूसरे के साथ बातचीत करती हैं और उनकी दोस्ती की यात्रा शुरू होती है।
ऐसे में शो में आगे क्या होगा? साहिबा कौर मोंगा कैसे सईं के जीवन में बदलाव लाएगी? क्या यह आजीवन दोस्ती की शुरुआत है? या साहिबा के दिमाग में कोई और योजना है? इस सब सवालों का जवाब समय के साथ मिलेगा, तो शो के एक और दिलचस्प ट्रैक और सई और साहिबा की दोस्ती देखने के लिए आप भी तैयार रहिए।


Click it and Unblock the Notifications











