..................... Ghum Haii Kisii Key Pyaar Meinn Update: Sai to get in love again with this actor, also many twists coming on show। GHKKPM Spoiler: सई को मिलेगा सच्चा प्यार? शो में आने वाले हैं ये Twists - Hindi Filmibeat

GHKKPM Spoiler: सई को मिलेगा सच्चा प्यार? शो में आने वाले हैं ये Twists

Ghum Hai kisikey pyar meiin

'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में विराट घर में हो रही पूजा में पाखी को अपनी पत्नी मानने का वचन देता है। इतना ही नहीं वो पाखी के साथ हनीमून मनाने भी जाता है। वहीं, सई विराट और पाखी के हनीमून की बात सुनकर दुखी हो जाती है। वो विनायक और सवि को घुमाने के लिए लेकर जाती है।

लेकिन, सई समय के चक्र में बुरी तरह फंस गई है जहां वो अपनी जिंदगी में ना आगे बढ़ पा रही है और ना तो पिछली बातों को भूल पा रही है। वहीं, अब शो में कई घटनाक्रम तेजी से बदलने वाले हैं जिससे सीरियल की स्टोरी में भी काफी बदलाव नजर आएगा। इतना ही नहीं शो में कई जिंदगियों में उथल पुथल मचने वाली है। दरअसल, इधर विराट अपने बिछड़े बेटे वीनू को तलाशने में लगा है तो इस बीच उसे पता चलेगा कि पाखी कभी मां नहीं बन पाएगी।

विराट और पाखी का बेटा वीनू सई को छोटी मां बुलाना चाहता है जिस बात से काकू नाराज हो जाएगी और उसे डांट लगाएगी। वीनू काकू की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर चला जाएगा। इधर सई नई नौकरी ज्वाइन करने के बाद जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करेगी।

लेकिन, शो के ट्रैक में सबसे बड़ा बदलाव तब आएगा जब विराट को पता चलेगा कि वीनू ही उसका बेटा है। हालांकि, विराट को यह डर सताएगा कि अगर सई को पता चलेगा कि वीनू उसका बेटा तो वो उसे उससे और पाखी से अलग कर देगी। विराट इस राज को राज ही रहने देगा।

साथ ही शो में एक और बड़ा बदलाव होगा। शो में आगे दिखाया जाएगा कि सई भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ेगी। सीरियल गॉसिप की एक रिपोर्ट के अनुसार सीरियल में शिवेंद्र ओम सान्याल की एंट्री होगी जिसके साथ सई की जोड़ी बन सकती है। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगेंगे। दर्शकों को भी शो के आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X