..................... Ghum Haii Kisii Key Pyaar Meinn Update: Sai to come to know about new revealation regarding samrat life। GHKKPM Spoiler: विराट-पाखी-सई की जिंदगी में आएगा तूफान, सामने आएगा सम्राट से जुड़ा राज! - Hindi Filmibeat

GHKKPM Spoiler: विराट-पाखी-सई की जिंदगी में आएगा तूफान, सामने आएगा सम्राट से जुड़ा राज!

Ghum Hai kisikey pyar meiin

'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में विराट घर में हो रही पूजा में पाखी को अपनी पत्नी मानने का वचन देता है। इतना ही नहीं वो पाखी के साथ हनीमून मनाने भी जाता है। वहीं, सई विराट और पाखी के हनीमून की बात सुनकर दुखी हो जाती है। वो विनायक और सवि को घुमाने के लिए लेकर जाती है।

लेकिन, सई समय के चक्र में बुरी तरह फंस गई है जहां वो अपनी जिंदगी में ना आगे बढ़ पा रही है और ना तो पिछली बातों को भूल पा रही है। वहीं, अब शो में कई घटनाक्रम तेजी से बदलने वाले हैं जिससे सीरियल की स्टोरी में भी काफी बदलाव नजर आएगा। इतना ही नहीं शो में कई जिंदगियों में उथल पुथल मचने वाली है।

विराट एनजीओ और अस्पताल की मदद से एक कपल के पास पहुंचता है जिन्होंने वीनू को गोद लिया है और उसका नाम कार्तिक रखा है। बहुत मनाने पर परिवार उसे वीनू से मिलने देगा। तो इस बीच उसे पता चलेगा कि पाखी कभी मां नहीं बन पाएगी। लेकिन, शो के ट्रैक में सबसे बड़ा बदलाव तब आएगा जब हॉस्पिटल में सवि और विनायक को एक पुलिस ऑफिसर किडनैप कर लेगा।

विनायक विराट को फोन कर सारी सच्चाई बताएगा कि उसे और सवि को किडनैप कर लिया गया है। लेकिन, किडनैपर कहता है कि उसके पापा मिलने आएंगे तभी वो उन्हें छोड़ेगा। अब पता चलेगा कि मि. प्रताप सम्राट के साथ काम करते थे। इसके साथ ही कई नए राज भी सामने आएंगे जो विराट और पत्रलेखा की जिंदगी पर गहरे असर डालेंगे।

इस बीच विराट फैसला लेगा कि, वो कार्तिक के बारे में किसी को कुछ नहीं बताएगा। खासकर सई से विराट वीनू की सच्चाई छिपाने की कोशिश करेगा क्योंकि उसे इस बात का डर सताएगा कि, सई सच्चाई जानकर ना जाने क्या फैसला लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X