GHKKPM Spoiler: क्या प्रताप का बढ़ेगा सई के प्रति लगाव, शुरू होगी नई लव स्टोरी?

'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में अब प्रताप से जुड़ा नया ट्रैक शुरू हुआ तो है वहीं, विराट को यह पता चल चुका है कि उसका गोद लिया बेटा वीनू ही उसका और सई का बिछड़ा बेटा विनायक है। इस खुशी को विराट अभी मना पाता कि, इसके पहले ही प्रताप वीनू और सवि को बंधक बना लेता है।
अब आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि, सई द्वारा प्रताप को समझाने के बाद वो खुद को धीरे-धीरे बदलने की कोशिश करेगा। सई भी उसे अतीत से निकालने की कोशिश करेगी। वहीं, प्रताप का लगाव धीरे-धीरे सई के प्रति बढ़ता जाएगा और वो उसे पसंद भी करने लगेगा।
शो में फिलहाल दिखाया गया है कि, सई अपना दर्द प्रताप के साथ बांटती है जिसे सुनकर वो इमोशनल हो जाता है। प्रताप भी उससे कहता है कि, उसके आंसुओं के पीछे छिपे दर्द को वो महसूस कर पा रहा है। सई उसे समझाने की कोशिश करती है कि, वो अपनी गर्लफ्रेंड रूही को आजाद कर दे और उसे उसकी जिंदगी जीने दे।
इधर, पाखी की हालत बिगड़ जाती है और सई के साथ-साथ बाकी डॉक्टर्स फैसला लेते हैं कि, इंफेक्शन को रोकने के लिए गर्भाशय निकाला ही आखिरी रास्ता बच गया है। इसके बारे में जानकर सई को काकू भला बुरी कहती है। इस बीच विराट फैसला लेगा कि, वो विनायक के बारे में किसी को कुछ नहीं बताएगा। लेकिन, सबके सामने विराट के मुंह से सच निकल जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











