..................... Ghum Haii Kisii Key Pyaar Meinn Twist: Will Sai come to know about Vinayak, know how will she find the truth । GHKKPM Spoiler: बेटे को ढूंढने के लिए जासूस बनेगी सई? विराट की सारी प्लानिंग होगी फेल! - Hindi Filmibeat

GHKKPM Spoiler: बेटे को ढूंढने के लिए जासूस बनेगी सई? विराट की सारी प्लानिंग होगी फेल!

Ghum Hai kisikey pyar meiin

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: Sai को मिला Vinayak का डेटा तो हिल गया Virat ? SaiRat |*Spoiler

'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में अब प्रताप से जुड़ा ट्रैक खत्म हुआ तो है वहीं, विराट को यह पता चल चुका है कि उसका गोद लिया बेटा वीनू ही उसका और सई का बिछड़ा बेटा विनायक है। वो सई से इस सच्चाई को छुपाने की प्लानिंग तो करता है लेकिन, सई को भी यह संकेत मिल चुका है कि, उसका बेटा वीनू शायद जिंदा है।

विराट को जैसे ही इसकी भनक लगती है वो अनाथालय की वार्डेन से लेकर अस्पताल के डीन तक को यह कहता है कि, वो सई को विनायक से जुड़ी कोई जानकारी ना दें। लेकिन, सई तो वीनू के जिंदा होने की संभावना होने के बाद वो सच जानने के लिए जमीन से लेकर आसमान तक एक करती नजर आएगी।

सई को जब अनाथ आश्रम या डीन से कोई जानकारी नहीं मिलती है तो अनाथ आश्रम में देर रात पहुंचती है और जासूस बनने लग जाती है। दरअसल, आने वाले एपिसोड में सई दर्शकों को जासूस की भूमिका में नजर आएगी। अनाथ आश्रम से नागपुर से गढ़चिरौली जाने वाली बस की दुर्घटना में बचे बच्चे की जानकारी पाने के लिए अनाथ आश्रम का डाटा चुराने की कोशिश करती है।

अनाथ आश्रम के गार्ड को शक होता है और वो सई को पकड़ लेता है। वहीं, आश्रम के लोग विराट को फोन करके बताते हैं कि, सई ने अनाथ आश्रम से डाटा चुराया है। सई खुद को बचाने की पूरी कोशिश करती है लेकिन, आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि, आखिर सई की तलाश खत्म होती है या नहीं। साथ ही यह भी पता चलेगा कि क्या सई सच जान पाएगी या विराट अपने पद का इस्तेमाल कर उसे सच जानने देने से रोकने की कोशिश करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X