GHKKPM Spoiler: सई और घरवालों से क्या सच छिपा रहा वीनू? आने वाले एपिसोड में होगा धमाका

GHKKPM

'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सीरियल में फिलहाल यह दिखाया जा रहा है कि, वीनू को यह पता चल जाता है कि सई उसकी असली मां है। जाने-अनजाने में ही सही लेकिन, पाखी खुद यह सच वीनू को बता देती है। वीनू यह जानकर हैरान होता है और अपने पापा यानी विराट से इसके बारे में पूछता है। विराट भी उसे बताता है कि सई ही उसकी असली मां है।

यह बात जानकर वीनू का गुस्सा सातवें आसमान पर चला जाता है और वो सई को धक्का देकर वहां से चला जाता है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि, वीनू सई को काफी कुछ कहता है और सई के पास रोने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है। सई और वीनू को इस हाल में देखकर विराट को भी नहीं अच्छा लगता है।

लेकिन, अब आने वाले एपिसोड में वीनू का एक अलग ही अवतार नजर आएगा। सीरियल गॉसिप की एक रिपोर्ट की मानें तो यह सच्चाई सामने आएगी कि वीनू असल में सई से नफरत नहीं करता है। वो सई को पाखी और काकू के गुस्से से बचाने के लिए झूठ बोलता है। साथ ही यह भी दिखाया जाएगा कि वो किसी को भी नाराज नहीं करना चाहता है।

अब ऐसे में आने वाले एपिसोड में यह देखना भी दिलचस्प होगा कि वीनू कब अपने मन की दबी बात सबके सामने लेकर आता है। फिलहाल, 'गुम है किसी के प्यार में' यह भी दिखाया जा रहा है कि विराट का प्रमोशन के साथ तबादला मुंबई कर दिया गया है। पाखी इस बात से बेहद खुश है कि वो विराट और वीनू के साथ सई से दूर चली जाएगी।

वहीं, मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि सई भी जल्द ही रहने के लिए चव्हान निवास में पहुंचने वाली है। दूसरी ओर विराट के मन में सई के लिए भावनाएं फिर से जाग रही हैं। वो अपने दोनों बच्चों और पत्नी के साथ रहना चाहता है । ऐसे में आने वाले एपिसोड्स को देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X