GHKKPM Spoiler: बेटे का सच जानने के लिए विराट के साथ माइंड गेम खेलेगी सई, पाखी होगी परेशान!

'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सीरियल में फिलहाल यह दिखाया जा रहा है कि, पाखी विराट और सई को एक कैफे में गले मिलते देख लेती है। इसके बाद पाखी घर आकर सबके सामने विराट से इस बारे में सवाल करती है। वहीं, काकू जाकर सई की जमकर क्लास लगाती है और सई भी काकू को मुंहतोड़ जवाब देती है। लेकिन, इन सब के बीच विराट को सई के साथ बिताए पुराने पल याद आते हैं।
तो वहीं, विराट के लाख समझाने के बाद भी सई इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि, उसका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। सई अपने बेटे को ढूंढने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आने वाले एपिसोड में यह दिखाया जाएगा कि सई यह समझ जाएगी कि, विराट को विनायक की सच्चाई पता है।
सई अपने बेटे की पुण्यतिथि मनाने की तैयारी करेगी और साथ ही वो विराट को भी इसमें शामिल होने के लिए कहेगी। वहीं, विराट हर हाल में सई को ऐसा करने से रोकना चाहेगा। लेकिन, अपने बेटे का सच जानने के लिए विराट के साथ माइंड गेम खेलती नजर आएगी। कई मीडिया रिपोर्ट की माने तो जैसे ही सई को पता चलेगा कि, विराट ने उससे सच छिपाया था, उसके मन में विराट के लिए नफरत और बढ़ जाएगी।
साथ आने वाले एपिसोड में दर्शक यह भी देखेंगे कि सई, विनायक का सच जानने के लिए जगताप का सहारा लेगी। सई विराट से यह भी कहेगी कि वह पूरे चव्हाण परिवार को विनायक का सच बता दे और उसका खोया हुआ बेटा उसे वापस कर दे। इतना ही नहीं इस सच्चाई को छिपाने के लिए विराट को सई जेल में घसीटेगी।
सई अपने बेटे की कस्टडी के लिए कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएगी। वहीं, सई की इन हरकतों से विराट ही नहीं बल्कि पत्रलेखा भी परेशान हो जाएगी। उसे भी अपने बेटे के खोने का डर सताएगा। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पत्रलेखा को विनायक की सच्चाई पता चल पाएगी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











