GHKKPM Spoiler: वीनू के लिए भिड़ेंगे भवानी-सई, पोते के लिए काकू खेलेगी ऐसा गेम

'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सीरियल में फिलहाल यह दिखाया जा रहा है कि, विराट पाखी को समझा बुझाकर विनायक के साथ घर आता है। वहीं, सई विराट की कड़वी बातों को बार-बार याद करती है। इतना ही नहीं, सई फैसला लेती है कि वो विनायक को पाने के लिए कानून का सहारा लेगी। वकील भी सई का केस लड़ने के लिए पहले मना करते हैं लेकिन अब मान जाएंगे।
पूरा चव्हान परिवार वीनू की कस्टडी के केस के लिए भेजे गए नोटिस को पढ़कर हैरान रह जाता है। तो वहीं, आने वाले एपिसोड में सीरियल में बड़ा धमाका होने जा रहा है। दरअसल, काकू किसी भी हाल में अपने घर के चिराग को घर से नहीं जाने देना चाहेंगी तो वहीं, सई के कानूनी कदम से चव्हान परिवार सहमा नजर आएगा। आने वाले एपिसोड में सई और काकू वीनू को लेकर आमने-सामने होंगी।
लेकिन, अब सीरियल में कुछ दिलचस्प होने जा रहा है। दरअसल, काकू अब गुस्से से नहीं बल्कि इमोशनल तरीके से सई से अपनी बात मनवाने की कोशिश करेगी। भवानी यानी काकू जहां एक ओर पाखी से नाराज है कि उसने वीनू को चोरी-छिपे लंदन लेकर जाने की कोशिश की वहीं सई के सामने वो प्रस्ताव रखती नजर आएगी।
सीरियल गॉसिप की एक रिपोर्ट की मानें तो भवानी एक हल निकालेगी और सई को सवि के साथ चव्हान परिवार में शिफ्ट होने के लिए कहेगी ताकि वीनू अपने घर में भी रहे और सई भी अपने बेटे के पास रहे। लेकिन, यह देखना दिलचस्प होगा कि काकू के इस फैसले को पाखी किस तरह लेती है। फिलहाल पाखी के मन में सई के गुस्सा है तो वीनू के लिए डर और घबराहट है।
वहीं, मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो क्लिप में दिखाया जा रहा है कि, विराट के मन में एक बार फिर सई के लिए प्यार जागेगा। वो नींद में सई के सपने देखता है और उसका नाम लेता है। ऐसे में दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले एपिसोड में विराट और सई को साथ-साथ दिखाया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स ने इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











