GHKKPM Spoiler: पाखी खुद वीनू को करेगी सई के हवाले, जानें क्यों ये फैसला लेगी पाखी?

Ghum Hai kisikey pyar meiin

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: Pakhi Vinu तक पहुंची Sai फिर क्या हुआ ? Virat हुआ शॉक्ड |*Spoiler

'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सीरियल में फिलहाल यह दिखाया जा रहा है कि, सई को अपने बेटे विनायक के जिंदा होने का सच पता चल चुका है। इतना ही नहीं, अब पाखी को यह भी पता चल चुका है कि विराट और उसका का गोद लिया बेटा वीनू ही उसका विनायक है जिसे उसने नौ महीने कोख में पाला था। अब सीरियल की कहानी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

पाखी, वीनू को लेकर पासपोर्ट के साथ घर से निकल जाती है। वो वीनू को लेकर अपनी मां के पास लंदन जाने की प्लानिंग कर डालती है। इतना ही नहीं सीरियल में ये भी दिखाया जाएगा कि कैसे पाखी को वीनू के सच का पता बिना विराट के बताए भी चल जाता है। वो वीनू को एक कहानी सुनाकर सबकुछ समझाने की कोशिश करती है।

लेकिन, सीरियल में जल्द ही नया ट्रैक भी आने वाला है। दरअसल, पाखी वीनू को लेकर घर से तो निकल जाएगी लेकिन रास्ते में उसकी कैब दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगी। विराट, सई और पूरे च्वहान परिवार को जैसे ही इस खबर की जानकारी मिलेगी सभी दौड़ते-भागते अस्पताल पहुंचेंगे। जहां सबको ये पता चलेगा कि पाखी की हालत नाजुक है।

सीरियल गॉसिप की एक रिपोर्ट की मानें तो पाखी का ट्रैक जल्द ही खत्म हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में पाखी की नाजुक हालत के बाद उसकी मौत हो जाएगी। लेकिन, जाने से पहले वो वीनू को विराट और सई को सौंप कर जाएगी। दुर्घटना में वीनू को हल्की चोट आएगी लेकिन, वो ठीक हो जाएगा।

आगे आने वाले एपिसोड में यह भी दिखाया जाएगा कि, पाखी विराट और सई से वीनू का ख्याल रखने के लिए कहेगी। साथ ही वो ये भी कहेगी कि, उसकी किस्मत में विराट का साथ नहीं लिखा था। बता दें कि, सीरियल में यह दिखाया जा रहा है कि, पाखी और वीनू को पूरा परिवार ढूंढता नजर आएगा। इधर, सई यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि पाखी और वीनू को भगाने में विराट का हाथ नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X