GHKKPM Spoiler: काकू-पाखी में अब अब छिड़ेगी नई जंग? जानें क्यों अपनी बहू से होगी भवानी को नफरत

GHKKPM

'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सीरियल में फिलहाल यह दिखाया जा रहा है कि, सई को अपने बेटे विनायक के जीवित होने का सच पता चल चुका है। इतना ही नहीं, अब सई को यह भी पता चल चुका है कि विराट और पाखी का गोद लिया बेटा वीनू ही उसका और विराट का विनायक है। अब सीरियल की कहानी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

सीरियल में अब पाखी और सई के बीच चल रहे कोल्ड वार के अलावा नया ट्रैक भी जल्द ही शुरू होने वाला है। सीरियल गॉसिप की एक रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही पाखी भी राजनीति में एंट्री लेगी। दरअसल, भवानी की राजनीतिक रैली में कुछ लोग पाखी के बारे में बात करते नजर आएंगे कि वो कभी मां नहीं बन सकती हैं। लेकिन, पाखी सभा में ही सभी लोगों को मुंहतोड़ जवाब देती दिखेगी। वो मंच से यह भी बताएगी कि रिश्ते सिर्फ खून तक सीमित नहीं रहते हैं।

इधर, पाखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होगा। पाखी का भाषण सोशल मीडिया पर ट्रेंड होगा और कई नेता उसे सांसद बनने के लिए टिकट देने की पेशकश करेंगे। इस बात को जानकर भवानी यानी काकू के होश उड़ जाएंगे। काकू को ऐसा लगेगा कि उनका नेता बनने का सपना अधूरा रह गया।

काकू को ये भी लगेगा कि पाखी उनके सपनों को उनसे छीन रही है। वहीं, पाखी ऑफर मिलने के बाद यह समझ नहीं पाएगी कि वो अपनी जिम्मेदारियों को कैसे निभाए। अब चव्हान हाउस में हो सकता है आने वाले एपिसोड में नया और दिलचस्प ट्रैक देखने को मिले।

फिलहाल सीरियल में यह दिखाया जा रहा है कि, सई ने विराट को 48 घंटों का समय दिया है। विराट को यह समझ नहीं आता है कि वो अपने परिवार और पाखी को कैसे बताए कि विनायक उसका और सई का बेटा है जिसे अब तक सब मृत समझ रहे थे। आने वाले एपिसोड में यह भी दिखाया जाएगा कि कैसे सई इस समस्या को सुलझाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X