गुम है किसी के प्यार में अपडेट: क्या पाखी को छोड़ देगा विराट? जानें क्या लेगा ये बड़ा फैसला

Recommended Video
'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में विराट, सई और पाखी के रिश्ते और जिंदगी आपस में उलझ गए हैं। विराट को अब पता चल चुका है कि, सवि उसकी और सई की बेटी है। अब विराट का सारा अटेंशन सवि को ही मिल रहा है जिससे पाखी परेशान हो गई है। वहीं, विराट अब सवि का एडमिशन अच्छे से अच्छे स्कूल में करवाना चाहता है।
स्कूल में एडमिशन के लिए सवि से कई पेचीदा सवाल पूछे जाते हैं जिसका जवाब देकर वो सबको चौंका देती है। वहीं, पत्रलेखा आने वाले एपिसोड में सई को विराट की जिंदगी से दूर करने की कोशिश करेगी। वो सई से अकेले में इस बारे में बात करेगी और वो बताएगी कि वो नहीं चाहती कि विनायक अकेला महसूस करे।
विराट पत्रलेखा और सई की बातें सुन लेगा और उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चला जाएगा। सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट के अनुसार विराट सब कुछ सुनने के बाद ये सोचेगा कि पत्रलेखा उसको सवि से दूर करना चाहती है। इसलिए वो पत्रलेखा से अलग होने की तैयारी शुरू कर देगा। विराट पत्रलेखा को तलाक देने की सोचते नजर आएगा। विराट का ये फैसला हर किसी को चौंका देगा।
वहीं, कई रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि सवि को एक गंभीर बीमारी होगी जिसकी वजह से सई को विराट से आर्थिक मदद लेनी पड़ेगी। इस वजह से सई और विराट का मनमुटाव भी कम होगा। बहरहाल, दर्शकों को भी शो में आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications