..................... Ghum Hai kisikey pyar meiin spoiler: Sai and Virat to work together, what will be Patralekha's next move। गुम है किसी के प्यार में अपडेट: क्या बढ़ने वाली है सई-विराट के बीच नजदीकियां? पाखी के क्यों उड़े होश! - Hindi Filmibeat

GHKKPM Spoiler: क्या बढ़ने वाली है सई-विराट के बीच नजदीकियां? पाखी के क्यों उड़े होश!

GHKKPM

'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में विराट और सई के बीच दूरियां बढ गई है। विराट पत्रलेखा और सई को साथ में देखकर बौखला जाता है और सारा गुस्सा सई और अपनी पत्नी पर निकाल देता है। विराट को जब से पता चला है कि, सवि उसकी और सई की बेटी है तब से वो सारा अटेंशन सवि को दे रहा है।

इस बात से पाखी परेशान हो गई है लेकिन विराट का गुस्सा देखकर उसका अपने रिश्ते को लेकर डर भी बढ़ गया है। लेकिन अब आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ऐसी परिस्थितियां बन रहीं हैं कि सई और विराट एक साथ काम, एक टीम के तौर पर कर सकते हैं। इस बात से जाहिर है पाखी के होश उड़ने वाले हैं।

दरअसल, एक आपातकालीन स्थिति में सई विराट की मदद करेगी और कई मरीजों और घायलों की जान बचाएगी। सई से खुश होकर डीआईजी उसे पुलिस डिपार्टमेंट में ही जॉब ऑफर करेंगे और वो इस बारे में विराट और सई से बात भी करेंगे। ऐसे में शो के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शायद अब शो में विराट और सई के बीच के फासले कम हो जाएं।

लेकिन, यह बात सुनकर पाखी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। उस जब पता चलेगा कि उसका पति अपनी एक्स पत्नी के साथ काम करेगा, वो इससे मना भी करेगी। वो साफ-साफ विराट से कहेगी कि अगर वो सई के साथ काम करेगा, तो उसे इससे परेशानी होगी। हालांकि, सई इस नौकरी के ऑफर को स्वीकार करेगी या नहीं ये भी देखना दिलचस्प होगा।

अब आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर सई अपनी जिंदगी और सवि को लेकर क्या फैसला लेती है। वहीं, इनसिक्योर हो रही पाखी वापस निगेटिव अवतार अपनाने जा रही है और उसका मुकाबला सई कैसे करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X