..................... Ghum Hai kisikey pyar meiin spoiler: Pakhi will plan to snatch Savi from Sai, Pakhi will start hating him more। गुम है किसी के प्यार में अपडेट: सवि को सई से दूर करने की कोशिश करेगी पाखी, विराट करेगा नफरत - Hindi Filmibeat

GHKKPM Spoiler: सवि को सई से दूर करने की कोशिश करेगी पाखी, विराट करेगा नफरत!

GHKKPM

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler; Sai के Pakhi की बौखलाहट देख Virat का बड़ा फैसला? |*Spoiler

'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में विराट, सई और पाखी के रिश्ते और जिंदगी आपस में उलझ गए हैं। विराट को अब पता चल चुका है कि, सवि उसकी और सई की बेटी है। अब विराट का सारा अटेंशन सवि को ही मिल रहा है जिससे पाखी परेशान हो गई है। वहीं, अब सई ने विनायक के स्कूल में सवि का दाखिला कराने से मना कर दिया है।

वहीं, विराट ने फैसला किया है कि विनायक भी उसी स्कूल में पढ़ेगा जिस स्कूल में सवि का दाखिला हुआ है। इस बात से पाखी का गुस्सा सातवें आसमान पर चला जाता है। वो सई और सवि के खिलाफ षड्यंत्र रचने की कोशिश करेगी। पत्रलेखा आने वाले एपिसोड में सई को और सवि अलग करने की कोशिश करेगी। सवि को पाखी भड़काने की कोशिश करेगी।

पाखी की जांच में फंसकर सवि अपनी मां के साथ बुरा बर्ताव करेगी। पाखी हर संभव कोशिश कर रही है कि, सई और सवि उसकी और विराट की जिंदगी से चली जाए। पाखी सई से अकेले में इस बारे में बात करेगी और वो बताएगी कि वो नहीं चाहती कि विनायक का इन सब के बीच नुकसान हो।

विराट पत्रलेखा और सई की बातें सुन लेगा और वो गुस्सा हो जाएगा। विराट पाखी से नाराज होगा और उससे नफरत करने लगेगा। कई रिपोर्ट्स की मानें तो इधर आने वाले एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि सई के डीएनए टेस्ट का रिपोर्ट पाखी बदल देगी और विराट दुखी हो जाएगा।

अब आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर सई अपनी जिंदगी और सवि को लेकर क्या फैसला लेती है। वहीं, इनसिक्योर हो रही पाखी वापस निगेटिव अवतार अपनाने जा रही है और उसका मुकाबला सई कैसे करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X