..................... ghum hai kisikey pyaar mein written update 21st July, virat talks to pakhi। गुम है किसी के प्यार में 21 जुलाई अपडेट विराट-सई ने चुना बच्चों का नाम - Hindi Filmibeat

GHKKPM 21st July Update: विराट-सई ने चुने बच्चों के नाम, परिवार के सामने आया पाखी का सच

'गुम है किसी के प्यार में' के 21 जुलाई 2022, गुरुवार के एपिसोड में दिखाया गया है कि पाखी के कमरे में विराट भी पहुंचता है, जहां सई पहले से मौजूद रहती है। विराट पाखी से कहता है कि वो एक पिता होने के नाते उससे विनती करता है कि वो बेबी का ख्याल रखे। पाखी विराट से पूछती है कि उसे ऐसा क्यों लगता है कि वो बच्चे का ख्याल नहीं रखेगी? पाखी विराट से पूछती है कि वो क्यों उसके इरादों पर शक कर रहा है। वो बच्चे को जन्म देकर उसकी ही मदद करना चाहती थी।

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein 21 July Spoiler: Virat Sai को मंदिर में देख क्या करेगी Pakhi ? |*Spoiler

विराट से पाखी कहती है कि सई ने उसे लेकर गलत धारणा बना ली है। विराट उसे बताता है कि वो सिर्फ बेबी को लेकर चिंतित है। पाखी उसे बताती है कि उसने देखा था कि उसने कैसे जगताप का इलाज किया था जबकि उसी ने सम्राट की जान ली थी. विराट पाखी से कहता है कि लोगों का इलाज करना सई की जिम्मेदारी है। सई पाखी से कहती है कि वो सभी चीजों को भूलकर बेबी को सुरक्षित इस दुनिया में लाने के लिए उसकी मदद करेगी, लेकिन अगर पाखी फिर कुछ करती है, वो उसे नहीं छोड़ेगी।

ghum hai kisikey pyaar mein

विराट को डीआईजी का फोन आता है। वो बंधकों को छुड़ाने के ऑपरेशन को सफल करने के लिए उसकी तारीफ करते हैं और उसे दूसरा काम अगले दिन से सौंपते हैं। वो विराट को बताते हैं कि उसे बहादुरी के लिए अवॉर्ड दिया जाएगा। विराट सई को अपने अगले असाइनमेंट के बारे में बताता है। सई विराट से मंदिर चलने के लिए कहती है। दोनों मंदिर जाते हैं और बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं।

दोनों मंदिर में बच्चे का नाम भगवान के नाम पर रखने का फैसला करते हैं। विराट कहता है कि अगर बेबी बॉय होगा तो वो उसका नाम विनायक रखेंगे। सई कहती है कि उसने भी यही नाम सोचा था। सई बताती है कि अगर बेटी होगी तो वो उसका नाम बिनाका रखेंगे। सई विराट को बताती है कि बिनाका का अर्थ भगवान का आशीर्वाद होता है। सई घरवालों को अपने विराट को मिलने वाले अवॉर्ड के और पाखी की प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताती है।

सई सोनाली और बाकी घरवालों को बताती है कि सेरोगेसी की प्रक्रिया नहीं बल्कि गलत महिला सेरोगेट मां बनने के लिए चुना गया। पाखी ये सब सुनकर झल्ला उठती है और सई के ऊपर चिल्लाने लगती है। वो कहती है कि उसे कोई समस्या नहीं है। सई कहती है कि उसे लगता है कि दूसरे डॉक्टर की राय लेनी चाहिए। लेकिन, पाखी सई से नाराज हो जाती है और कहती है कि वो उसकी नौकर नहीं है कि उसकी हर बात मानेगी।

अश्विनी पाखी को समझाती है कि सई डॉक्टर है और वो बेहतर तरीके से चीजों को जानती है। पाखी के बार-बार मना करने के बाद सई इससे कहती है कि उसे बात माननी ही पड़ेगी भले ही उसे अच्छा लगे या बुरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X