GHKKPM 5th sept Update: सई से विनायक का इलाज कराने जाएंगे विराट-पत्रलेखा, क्या होगा सामना!
'गुम है किसी के प्यार में' के 5 सितंबर के एपिसोड में दिखाया गया कि गुलाब राव, सई पर हमले की तैयारी करता है। इधर, सई हरिया के घर में उसकी पत्नी डिलीवरी के लिए जाती है लेकिन वो उसे रोक लेता है। सई जच्चे-बच्चे की जिम्मेदारी लेती है और कहती है कि उसकी पत्नी को कुछ नहीं होगा।
सभी गांव वाले सई से कहते हैं कि अगर जच्चा-बच्चा को कुछ भी होता है तो उसे गांव छोड़कर जाना होगा। गुलाब राव के लोग उसे बताते हैं कि उन्होंने लोगों को भड़का दिया है और हरिया की पत्नी और बच्चे की जिंदा रहने की संभावना भी कम है। अश्विनी कहती है कि वो विराट-पत्रलेखा के वेकेशन पर जाने के फैसले बेहद खुश है।

विनायक आकर बताता है कि सभी मिलकर छुट्टी पर जा रहे हैं। विराट सभी लोगों को बताता है कि विनायक के डॉक्टर ने कहा है कि सवि की मां के इलाज से उसे फायदा पहुंचा है और उसके इलाज के लिए सभी कंकौली जाएंगे। सई, सभी महिलाओं के सामने कहती है कि वो गायत्री की डिलिवरी हर हाल में अच्छे से कराएगी। उसे अपनी डिलीवरी की सारी बातें याद आती है।
अश्विनी और काकू इस बात से खुश होते हैं कि विराट कम से कम छुट्टी के लिए राजी तो हुआ। दोनों पत्रलेखा की तारीफ करते हैं। विराट, पत्रलेखा को उसकी फेवरिट आइसक्रीम लाकर देता है। दोनों विनायक की डॉक्टर से मिलने की बात करते हैं। इधर, सई विपरीत परिस्थिति में भी सफल रूप से गायत्री की डिलीवरी करवाती है।
विनायक सवि को फोन करके बताता है कि वो उससे मिलने के लिए आ रहा है। पत्रलेखा भी सवि से बात करती है और उसकी मासूमियत से इंप्रेस हो जाती है। पत्रलेखा, उषा मौसी से भी बात करती है और उषा को उसकी आवाज जानी पहचानी लगती है। वो पत्रलेखा से कहती है कि उसे ऐसा लग रहा है कि आपकी आवाज पहले भी सुनी है।


Click it and Unblock the Notifications











