..................... ghum hai kisikey pyaar mein 30th august written update patralekha gets angry at virat for not informing her about vinayak health। गुम है किसी के प्यार में 30 अगस्त अपडेट पत्रलेखा हुई विराट से नारा - Hindi Filmibeat

GHKKPM 30th August Update: विराट से पत्रलेखा हुई नाराज, सई-सवि को नहीं भूल पा रहा विनायक

GHKKPM 30th August Update:

'गुम है किसी के प्यार में' के 30 अगस्त के एपिसोड में दिखाया गया कि पत्रलेखा, विनायक के बैग से दवा लेने के लिए जाती है। पत्रलेखा विनायक के पैरों में दवा लगाती है और विनायक बताता है कि कैंप में एक डॉक्टर ने उसे ये दवा दी थी। वो पत्रलेखा और विराट से सई और सवि के बारे में बताता है। पत्रलेखा विराट से पूछती है कि उसने विनायक की तबियत के बारे में कुछ क्यों नहीं बताया।

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein 30 August Spoiler: Pakhi को लेकर Virat से क्या बोला Bhawani ने ? |*Spoiler

इधर, जगताप गणेश चतुर्थी के मौके पर सवि को उपहार में गन और सनग्लास लाकर देता है। सवि अपना गिफ्ट देखकर खुश हो जाती है। जगताप बताता है कि वो सवि की आई से कितना डरता है। सवि उसे बताती है कि जो उसे उठाकर ले गए थे उसे भी वो नहीं छोड़ेगी। जगताप समझ जाता है कि सवि के साथ ऐसा किसने किया है।

पत्रलेखा विराट से कहती है कि कम से कम विनायक से जुड़ी बातें वो उससे शेयर किया करे। विराट पत्रलेखा से अपना ख्याल रखने के लिए कहता है। पत्रलेखा कहती है कि विनायक से जुड़ी चीजें नहीं शेयर करने पर उसे अलग-थलग महसूस होता है। विराट पत्रलेखा को भरोसा दिलाता है कि जैसे-जैसे विनायक बड़ा होगा, वो उससे भी करीब होता चला जाएगा।

GHKKPM 30th August Update:

पत्रलेखा विराट से पूछती है कि क्या उसे डॉक्टर का दिया लेप लगाना चाहिए। विराट बताता है कि विनायक को कैंप की डॉक्टर की दवा से काफी आराम मिला है। पत्रलेखा कहती है कि वो हमेशा सवि का भी नाम लेता है। विराट मुस्कुराते हुए पत्रलेखा को बताते है कि वो कितनी प्यारी बच्ची है। पत्रलेखा विराट से पूछती है कि नाम की वजह से उसे और भी प्यार उस पर आया होगा।

इधर, सई के घर गुलाब राव खुद पहुंच जाता है। सई से गुलाब राव कहता है कि वो गणेश जी का दर्शन करने आया है। गुलाब राव सई से कहता है कि वो उसके धंधे के बीच में ना आए। सई के सामने गुलाब राव प्रस्ताव रखता है और कहता है कि वो ढेर सारा पैसा देगा। सई गुलाब राव का प्रस्ताव ठुकरा देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X