GHKKPM 29th August Update: पत्रलेखा के सामने आया सबसे बड़ा सच? विराट-सई का छलका दर्द
'गुम है किसी के प्यार में' के 29 अगस्त के एपिसोड में दिखाया गया कि अश्विनी, विराट से पूछती है कि उसने अपने लिए क्या मांगा है। विराट बताता है कि उसने मांगा है कि विनायक जल्द ही ठीक हो जाए। विराट को अश्विनी समझाती है कि वो अपने बारे में भी सोचे। वहीं, सई उषा मौसी को बताती है कि वो सवि को कभी उसके पिता के बारे में नहीं बताएगी।
विराट को अश्विनी समझाती है कि उसे प्यार की जरूरत है। अश्विनी कहती है कि विराट ना पहले जैसा हंसता ना मुस्कुराता है। वो अपने अंदर सिर्फ दर्द समेटे हुए है। उसने सिर्फ विनायक के इर्द गिर्द अपनी जिंदगी बना ली है। अश्विनी बताती है कि वो सई से बहुत अधिक नफरत करती है। वो भगवान से प्रार्थना करती है कि उसका अतीत, उसका पीछा छोड़ दे। विराट अश्विनी से कहता है कि उसके मन से सई की यादें गई नहीं है। विराट अपनी जिंदगी से सई के जाने की वजह खुद को मानता है।
Recommended Video

सई भी कहती है कि उसका और विराट का रिश्ता पहले ही खत्म हो चुका है। तब तक सवि अपनी आई से पूछती है कि विराट कौन है। उषा मौसी उसे अपनी बातों में उलझा लेती है। इधर, विराट के मुंह से सई का नाम सुनकर विनायक भी अपने बाबा से सवाल करता है लेकिन विराट उसे कुछ नहीं बताता है। अश्विनी पत्रलेखा की तारीफ करती है। वहीं, दोनों बात करते हैं कि कैसे विनायक को भी दुर्घटना में खोने के बाद इस विनायक ने उनकी जिंदगी बदल दी है।
सई ये कहती है कि वो इस बात से नाराज है कि विराट ने उसे ढूंढने की कोशिश नहीं की। वहीं, विराट भी कहता है कि उसे पछतावा है कि उसने क्यों सई को जाने से नहीं रोका। विनायक के पैरों में दर्द होने लगता है। पत्रलेखा उसे दवा खाने के लिए देती है।
लेकिन, विनायक दवा खाने से मना कर देता है और बैग से लेप लाने के लिए कहता है। पत्रलेखा जाती है तो सई और सवि की तस्वीर उसे विनायक के बैग में मिलती है। पत्रलेखा यह सब देखकर चौंक जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











