GHKKPM 26th Aug 2022 Update: विनायक का घर पर हुआ जोरदार स्वागत, पत्रलेखा का दिखा ऐसा अंदाज
'गुम है किसी के प्यार में' के 26 अगस्त के एपिसोड में दिखाया गया कि सई, गुलाब राव के ऑफिस पहुंचकर उसे डांटती है कि उसने क्यों सवि का अपहरण करने की कोशिश की। सई उसे धमकी देती है कि वो गलती से भी ऐसा करने की ना सोचे, वरना ये उसकी आखिरी गलती होगी। गुलाब राव को सई धमकी देती है कि वो उससे और उसकी बेटी दूर रहे।
Recommended Video
विराट विनायक को कैंप से वापस घर ले जाने की तैयारी करता है। विनायक और विराट सवि और उसकी मम्मी का इंतजार करते हैं। लेकिन, विराट को ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए कॉल आ जाता है और दोनों वहां से निकल जाते हैं। विनायक उनसे नहीं मिल पाने की वजह से दुखी हो जाता है। वहीं, कैंप में सवि भी दुखी होती है कि वो पुलिस अंकल और विनायक से नहीं मिल पाई।

सई किसी तरह सवि को चुप कराती है। प्रिंसिपल सवि को कार्ड देती है जो विनायक अपने हाथों से बनाकर उसके लिए छोड़ जाता है। वो अपना नंबर भी कार्ड में लिखकर देता है। इधर, च्वहान हाउस को गणपति उत्सव के लिए सजाया जाता है। इतने सालों के लीप के बाद दिखाया जाता है कि पत्रलेखा घर को संभालती है और काकू कहती हैं कि वही घर की मालकिन है।
अश्विनी भी पत्रलेखा की तारीफ करती है कि वो कितने अच्छे से घर की जिम्मेदारी निभा रही है। पत्रलेखा विनायक का इंतजार करती है और आरती की थाली लिए खड़ी रहती है। विनायक के आते ही पत्रलेखा उसकी आरती उतारती है। विनायक को देखकर सभी खुश हो जाते हैं।
पत्रलेखा विनायक से पूछती है कि क्या उसे अपनी मां की याद कैंप में नहीं आई। विनायक कहता है कि उसे कैंप में हर किसी की याद आई। पत्रलेखा विनायक को मोदक खाने के लिए देती है लेकिन उसे डॉक्टर आंटी (सई) के मोदक की याद आती है।


Click it and Unblock the Notifications











