GHKKPM 24th Aug 2022 Update: विनायक के कैंप में पहुंचा विराट, क्या जल्द होगी सई से मुलाकात?

'गुम है किसी के प्यार में ' के 24 अगस्त के एपिसोड में दिखाया गया कि पेड़ पर 'बाबा कब आओगे' लिखा देखकर विराट इमोशनल हो जाता है और उस पर 'आपके बाबा जल्द आएंगे' लिख देता है। सई, विनायक से पूछती है कि उसे क्या खाना पसंद है। विनायक बताता है कि उसे मोदक पसंद है और उसके बाबा भी उसके लिए मोदक बनाते हैं। नाश्ते के बाद सई, विनायक को वापस स्कूल कैंप पहुंचाती है।

प्रिंसिपल सई को धन्यवाद देती है। सई, विनायक को बताती है कि कोई उसे परेशान करे तो वो अपनी हिम्मत दिखाए और मजबूत बन कर रहे। सई उसे घर जाकर बाबा को सबकुछ बताने के लिए कहती है। विराट कैंप में विनायक से मिलने के लिए आता है। सई और विराट एक दूसरे के बिल्कुल पास होते हैं लेकिन नहीं देख पाते हैं। सई, सवि को लेकर वहां से चली जाती है। वहीं, विनायक अपने बाबा को देखकर खुश हो जाता है।

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein 24 August Spoiler: Sai देखेगी Vinayak के Card में Virat का नाम? |*Spoiler

ghum hai kisikey pyaar mein 24th august update virat reaches camp and meet virat

प्रिंसिपल विराट को बताती हैं कि विनायक के पैरों में दर्द हुआ था लेकिन कैंप की डॉक्टर ने उसका अच्छे से ख्याल रखा। विनायक सॉरी बोलता है और पूरी बात बताता है। विराट कैंप की डॉक्टर से मिलना चाहता है लेकिन प्रिंसिपल उसे बताती है कि वो अभी निकल गई है। इधर, इलाके का विधायक सई से नाराज होकर सवि का अपहरण करने के लिए कहता है ताकि सई महिलाओं को पढ़ाना बंद कर दे।

सवि पेड़ पर मैसेज पढ़ती है कि उसके बाबा उससे जल्द ही मिलने के लिए आ रहे हैं। वो मैसेज पढ़कर खुश हो जाती है। इधर विराट, कैंप में पीटी की क्लास लेता है। विनायक, विराट को बताता है कि कौन-कौन से बच्चे क्लास में उसे तंग करते हैं। वो ये भी बताता है कि ऐसा करने के लिए उसे डॉक्टर आंटी ने कहा था। विराट कहता है कि उसे अब विनायक की डॉक्टर आंटी से मिलना पड़ेगा। सवि, तैयार होकर सई को साथ में चलने के लिए कहती है।

सवि पेड़ पर लिखा मैसेज सई को दिखाना चाहती है लेकिन, बारिश की वजह से वो खत्म हो जाता है। मौसी, सई से कहती है कि वो सवि को उसके पिता का सच बता दे। लेकिन, सई कुछ भी सवि को बताने से इनकार कर देती है। विराट सई के पास से गुजरता है लेकिन दोनों एक दूसरे को नहीं देख पाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X