GHKKPM 23rd Aug 2022 Update: सई के घर पहुंचा विनायक, क्या विराट के सामने आएगा सच?
'गुम है किसी के प्यार में' के 23 अगस्त, मंगलवार के एपिसोड में दिखाया गया कि सई ग्रामीणों के सामने अकेले महिलाओं के लिए खड़ी होती है। सई को उस इलाके का विधायक धमकी देने की कोशिश करता है कि वो महिलाओं को आगे बढ़ने ना दे। सई उसे मुंह तोड़ जवाब देती है। विराट वीडियो कॉल पर विनायक से बात करता है और पूछता है कि कैंप का पहला दिन कैसा था?
Recommended Video
विनायक विराट को बताता है कि उसे अपने पापा की बहुत याद आ रही थी। विराट उसे बताता है कि वो हर हाल में हमेशा उसके साथ रहेगा। इधर, विनायक को सई की बातें याद आती हैं। सई, उषा मौसी को विनायक के बारे में बताती और कहती है कि उस बच्चे के लिए उसके मन शायद नाम की वजह से खिंचाव महसूस हुआ। विनायक सई की बातों को याद कर बिना किसी सहारे के चलने की कोशिश करता है और गिर जाता है।

विनायक को चोट लग जाती है और सई को उसका इलाज करने के लिए फोन आता है। सई विनायक को अपने घर लाने के लिए कहती है और उसका घर पर ही इलाज करती है। विनायक को पैरों में अधिक दर्द होता है। विनायक बताता है कि कैसे स्कूल के लड़के उसे हमेशा तंग करते हैं कि वो कभी रेस में भाग नहीं ले सकता है। विनायक रोता है और सई उसे गले लगाकर चुप कराती है।
सई उसे बताती है कि कैसे उसे हमेशा बहादुर बनकर रहना है। सई विनायक की प्रिंसिपल से कहती है कि वो उसके पिता को उसके स्वास्थ्य के बारे में बता दे। सवि उसे अपनी ड्रॉइंग दिखाती है तो विनायक उससे उसके पिता के बारे में पूछता है। सवि विनायक को बताती है कि उसकी मां उसके पिता के बारे में कभी नहीं बताती है। वहीं, विनायक सई से बताता है कि वो बड़े होकर उसकी तरह डॉक्टर बनना चाहता है। सई ये सुनकर खुश हो जाती है।
अगले दिन विराट, विनायक से मिलने के लिए निकलता है। रास्ते में उसे एक पेड़ सड़क पर गिरा हुआ मिलता है। वो जब कार से उतरता है तो उसे वो पेड़ नजर आते हैं जिस पर सवि बाबा कब आओगे लिखी होती है।
विराट ये देखकर इमोशनल हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











