GHKKPM 1st september Update: सई के चरित्र पर उठे सवाल, सवि को नहीं भूल पा रहा विराट
'गुम है किसी के प्यार में' के 1 सितंबर 2022 के एपिसोड में दिखाया गया कि विराट, पत्रलेखा से टकरा जाता है और उससे माफी मांगता है। पत्रलेखा को विराट बताता है कि वो सवि के बारे में सोच रहा था कि वो कितनी क्यूट है। वो बताता है कि उससे बात करते हुए सई की याद आ जाती है। विराट पत्रलेखा से माफी मांगता है। पाखी वहीं विराट से कहती है कि उसे पता है कि दोनों के बीच सई की मौजूदगी हमेशा रहेगी।
इधर, सई को मोदक को देखकर विराट की याद आ जाती है। विराट भी सई की तस्वीरें देखता है और उसे याद करता है। अगले दिन सई और सवि मिलकर बप्पा के विर्सजन की तैयारी करते हैं। पत्रलेखा विनायक को स्कूल लेकर जाती है और विनायक उससे पूछता है कि उसने चप्पल क्यों नहीं पहना है। काकू और अश्विनी मिलकर विराट और पत्रलेखा को नजदीक लाने के लिए वेकेशन पर भेजने की योजना बनाते हैं।

इधर, विर्सजन के दौरान गुलाब राव पूरे कार्यक्रम के बीच में सई से कई तरह के सवाल करता है। गुलाब राय, सभी गांव वालों के सामने सई से पूछता है कि उसका पति कौन है और सवि किसकी बेटी है। साथ ही, वो जगताप और सई के रिश्ते पर भी सवाल उठाता है।
गुलाब राव कहता है कि उसके घर वालों का कोई ठिकाना नहीं है, उसको ऐसे पवित्र पर्व में नहीं शामिल होने देना चाहिए। वो पूछता है कि अगर वो विधवा है तो ऐसे रंग बिरंगे कपड़े क्यों पहनती है और अगर विधवा नहीं है तो इसका पति कहां है। सवि का पिता कहां है? जगताप, गुलाबो को शांत करने की कोशिश करता है पर सई उसे मना कर देती है।


Click it and Unblock the Notifications











