'गुम है किसी के प्यार में' 22 जुलाई अपडेट: पाखी ने जमकर किया हंगामा, सई के साथ बच्चे को लेकर हुई भयंकर लड़ाई
'गुम है किसी के प्यार में' के 22 जुलाई 2022, शुक्रवार के एपिसोड में दिखाया गया है कि सई पाखी से कहती है कि उसे डिलिवरी तक उसकी सलाहों को मानना ही होगा। पाखी ये सब सुनकर चिल्लाने लगती है और विराट को कॉल करती है लेकिन वो ज़रूरी मीटिंग की वजह से फोन काट देता है। इसके बाद वो बार-बार सबके मना करने पर भी विराट को कॉल करती है। विराट के सीनियर उसे पहली मीटिंग में अपनी बुरी इमेज बनाने के लिए डांट लगाते हैं.
विराट परेशान होकर फोन रिसीव करता है पाखी उसे घर आने के लिए कहती है। विराट फोन काट देता है लेकिन उसे सीनियर्स की बातें सुननी पड़ती है। डीआईजी भी विराट से नाराज हो जाते हैं। इधर, विराट घर पहुंच जाता है और सभी लोगों से घर में चल रहे ड्रामे के बारे में पूछता है। पाखी उसे बताती है कि कैसे उसकी पत्नी उसकी ज़िंदगी को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। विराट पहले सई को फटकार लगाता है कि डीएम के साथ पहली मीटिंग उसकी वजह से अच्छी नहीं रही।

पाखी चिल्लाती है और कहती है कि वो सई को अपनी जिंदगी कंट्रोल करने नहीं देगी। विराट सई के ऊपर चिल्लाता है कि उसे सिर्फ बेबी की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। विराट दोनों से कहता है कि ड्यूटी पर कोई भी उसे अगली बार से परेशान ना करे। अश्विनी, पाखी और सई को भगवान के सामने लाती है और पाखी को शपथ लेने के लिए कहती है कि वो बेबी की भलाई के लिए सई की बातों को मानेगी। पाखी वादा करती है और कहती है कि वो सई की हर बात नहीं मानेगी, लेकिन बेबी के लिए जो बेस्ट होगा करेगी।
कमरे में आते ही विराट सई से कहता है कि पाखी की कोख में उनका बच्चा है। सई कहती है कि उसे पाखी की चाल नहीं दिख रही है। विराट,सई को समझाता है कि वो सिर्फ बेबी पर ध्यान दे। अगली सुबह पाखी के लिए सई नाश्ता बनाती है। सई नाश्ता लेकर पाखी के कमरे में जाती है और देखती है कि पाखी लापरवाही के साथ सीढ़ियों से आ रही है। पाखी, सई को साइड होने के लिए चिल्लाती है तो वहीं सई उसे इस तरह से सीढ़ियों से उतरने के लिए मना करती है। पाखी, सई के पर चिल्लाने लगती है। करिश्मा और सोनाली ये ड्रामा देखकर खुश होते हैं।
पाखी, सई से कहती है कि उसे इससे भी समस्या है। सई पाखी से ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट होने के लिए कहती है। पाखी सई के ऊपर चिल्लाती है कि वो होती कौन है उसका कमरा शिफ्ट करने वाली। भवानी इतने में वापस लौट जाती है और वो भी सई से पूछती है कि वो पाखी का कमरा कैसे शिफ्ट कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications