'गुम है किसी के प्यार में' 20 जुलाई अपडेट: सई ने लगाई पाखी की क्लास, जमकर सुनाई खरी खोटी
'गुम है किसी के प्यार में' के 20 जुलाई, बुधवार के एपिसोड में दिखाया गया कि सई पाखी की रिपोर्ट देखकर और जानकर हैरान रह जाती कि पाखी की प्रेग्नेंसी में कई जटिल समस्याएं हैं। विराट, सई और पाखी घर वापस लौटते हैं और सभी उन्हें देखकर खुश हो जाते हैं। इधर पाखी सोचती है कि अगर सई को उसकी प्रेग्नेंसी की समस्याओं के बारे में पता चलेगा तो वो उसे नहीं छोड़ेगी। वहीं, सई ये सोचती है कि पाखी उससे ये सबकुछ क्यों छिपा रही है।
परिवार वाले आपस में बातें करते हैं कि घरवालों के सुरक्षित वापस लौटने के बाद भवानी भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए तीर्थ यात्रा पर गई है। सई विराट को बताती है कि वो उससे अकेले में बात करना चाहती है। विराट सोचता है कि वो क्या बात करना चाहती है। विराट उससे तनाव का कारण पूछता है और सई उससे बताती है कि उसका बच्चा सुरक्षित नहीं है। वो बताती है कि डॉ मोरे उसे पाखी के बारे में कुछ बताना चाहते थे लेकिन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। सई विराट को मेडिकल रिपोर्ट दिखाती है।
Recommended Video

विराट पूरी रिपोर्ट पढ़कर सई से पूछता है कि इसमें पाखी की क्या गलती है। सई विराट को पाखी के पूरे षडयंत्र के बारे में बताती है कि कैसे गीता अस्पताल समय पर नहीं पहुंच सकी जबकि पाखी पहुंच गई। विराट सई से कहता है कि उसका और पाखी का अतीत रह चुका है इसलिए वो पाखी को गलत साबित करने के पीछे पड़ गई है । सई को बुरा लगता है कि उसकी पूरी बात सुने बिना विराट ने उसके बारे में ऐसी धारणा बना ली। सई गुस्से में विराट से कहती है कि अगर बेबी को कुछ होगा तो उसे ही सारा दोष देगी।
पाखी अपनी मां को फोन पर सब कुछ बताती है और तब तक सई उसके कमरे में पहुंच जाती है। सई पाखी से सच छिपाने के लिए जमकर डांटती है और कहती है कि उसका जी कर रहा है कि उसे एक जोरदार थप्पड़ मारे। सई पाखी से कहती है कि वो जानबूझकर अपनी रिपोर्ट छिपा रही थी. वहीं, पाखी कहती है कि अगर भवानी होती तो वो सारी बात उसे बताती है। पाखी, सई से कहती है कि उसे अपने बच्चे की मां का सम्मान करना चाहिए। लेकिन, सई गुस्से मे कहती है कि वो सिर्फ सेरोगेट है।
सई पाखी से कहती है कि वो जो भी बच्चे की सुरक्षा के लिए उसे कहेगी वो करना होगा। वो उसे कुछ भी ऐसा नहीं करने देगी जिससे बेबी को नुकसान पहुंचे। पाखी सई से पूछती है कि क्या वो उसे धमकी दे रही है। सई कहती है कि उसे सिर्फ बच्चे को सुरक्षित जन्म देने के बारे में सोचना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications