'गुम है किसी के प्यार में' 19 जुलाई अपडेट: विराट ने बचाई बंधकों की जान, सई के सामने आया पाखी का सच
'गुम है किसी के प्यार में' के 19 जुलाई 2022, मंगलवार के एपिसोड में दिखाया गया कि विराट सई के बताए अनुसार गुप्त रास्ते से अस्पताल में प्रवेश करता है। लेकिन, तब तक बदमाशों को कुछ गिरने की आवाज आती है। लेकिन, विराट शव गृह में स्ट्रेचर पर लेट जाता है। गुंडे आकर चाकू लगाकर देखते हैं कि किसी शव से खून तो नहीं निकल निकल रहा। गुंडे चाकू मारते हैं लेकिन बिना देखे निकल जाते हैं।
Recommended Video
इधर, विराट वार्ड बॉय बनकर आता है और सई के पास बैठ जाता है। वो सई का हाथ पकड़ता है और इसे देखकर पाखी को जलन होती है। सई वहां बैठे सभी लोगों से इशारों में शांत रहने के लिए कहती है। तबतक एक डकैत बाथरूम का इस्तेमाल करने के लिए जाता है। लेकिन, विराट उसे मारकर बेहोश कर देता है। इधर, सई वहां बैठे कपल को तलाक नहीं लेने की सलाह देती है और उन्हें समझाती है कि परिवार से बढ़कर कुछ नहीं होता है।

तब तक बदमाशों का बॉस दूसरे शख्स को देखने के लिए भेजता है लेकिन विराट उसे भी मार देता है। इधर, बॉस डीआईजी से पायलट से बात कराने या फिर एक शख्स को मारने की धमकी देता है। सई उससे कहती है कि वो उसकी उम्र का लिहाज करे। एक बदमाश तब तक विराट पर गोली चलाता है। इतने में बॉस विराट को सामने आने के लिए कहता है वरना परिवार को मार देने की धमकी देता है। विराट बाहर निहत्था आता है।
विराट सई को छोड़ देने की गुजारिश करता है। ये सुनकर पाखी का दिल टूट जाता है कि वो उसकी छोड़ सई की फिक्र कर रहा है। सई विराट से कहती है कि वो पहले पाखी और काकू की जान बचाए। बॉस ये सुनकर कहता है कि वो सई को छोड़ उसके परिवार को मार देगा और दूसरा बदमाश पाखी की सर पर बंदूक तान देता है।
भवानी ये देखकर वहां मौजूद रॉड से उसे मारने लगती है। इतने में बॉस विराट पर गोली चला देता है। गोली विराट के हाथों को छूकर निकल जाती है। इतने में जगताप अपने पैर के पास रिवॉल्वर देखता है और सई की ओर फेंक देता है। सई रिवॉल्वर विराट की ओर फेंकती है और विराट बॉस पर गोली चला देता है।
विराट डीआईजी को बताता है कि स्थिति अब नियंत्रण में आ गई है। इधर, पत्रलेखा को प्रेग्नेंसी रिपोर्ट की टेंशन होती है और वो उसे इधर-उधर खोजना शुरू कर देती है। इतने में पत्रलेखा को जमीन पर गिरा रिपोर्ट दिख जाता है। वो उसे उठाने जाती है लेकिन कुछ पेपर उसे नहीं मिलते हैं। वो घबरा जाती है और सोचती है कि सई को उसकी प्रेग्नेंसी से जुड़े खतरे के बारे में नहीं पता होना चाहिए।
इतने में भवानी पत्रलेखा से पूछती है कि वो क्या ढूंढ रही है। वो बताती है कि बस एक पेपर उसे नहीं मिल रहा है। सई जैसे ही वहां जाती है, उसे पेपर मिल जाता है और सई को पता चलता है कि पाखी की प्रेग्नेंसी स्थिर नहीं है। जगताप, विराट और सई से माफी मांगता है और पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है।


Click it and Unblock the Notifications