..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update 19 May Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert - Hindi Filmibeat

GHKKPM: वट सावित्री की पूजा में सई लेगी विराट का नाम, सत्या की आंखों के सामने सई का व्रत खोलेगा विराट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सत्या सई को वट सावित्री की पूजा के लिए साड़ी देता है। सई वो साड़ी पहन भी लेती है लेकिन बाद में वो वीनू की दी हुई साड़ी पहन लेती है, जिसे देखकर सई की सास आग बबूला हो जाती है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सत्या की मां उस पर इल्जाम लगाएगी कि वो साड़ी उसके बेटे ने नहीं बल्कि उसके एख्स पति विराट ने दी है। सत्या अपनी मां को शांत कराता है और कहता है कि कोई बात नहीं पूजा तो वो उसके नाम की ही कर रही है। पूजा में सभी सुहागिनों के आंखें बंद करके पति का ध्यान करना होता है लेकिन सई के जहन में सिर्फ विराट का ही ख्याल होता है। उधर सत्या पूजा खत्म होने के बाद सई को अपने दिल की बात बताने के बारे में सोचता है। एक बार फिर से सई सबके सामने पति के नाम पर विराट का नाम बोल देगी और यह सुनकर सत्या परेशान हो जाएगा।

सई के मन में विराट का चैप्टर खत्म हो इसके लिए सत्या के घरवाले तरकीब सोचते हैं। सत्या के घरवाले सई और सत्या को हनीमून पर भेजने की बात कहेंगे। सई सत्या से माफी मांगेगी। सत्या सई को बाहर खाने पर लेकर जाने वाला होगा तभी सत्या की आई आएगी और उसे शगुन के तौर पर फ्लाइट टिकट थमाएगी जो कि गोवा की होती है। सब लोग जिद पर अड़ जाएंगे कि सई और सत्या को गोवा जाना ही पड़ेगा तो सत्या भी हामी भर देगा।

सई सत्या पर चिल्लाएगी कि उसने हनीमून के लिए हामी क्यों भरी। वो कहेगी कि ये सब जो चीजें हो रही हैं, इससे उसका दम घुट रहा है। सत्या फिर कहेगा कि सबकुछ उसी के हिसाब से ही हो रही हैं, फिर भी उसका दम क्यों घुट रहा है। सत्या कहेगा कि वो अपनी आई की खुशी के लिए तैयार हो गया, वो इसे छुट्टियों की तरह ही ले ना कि हनीमून की तरह। सत्या जिस रेस्तरां में ले जाने की बात करता है, उसमें सई जाने में अनकंफर्टेबल हो जाती है। सत्या की रिक्वेस्ट पर सई रेस्तरां के अंदर आ जाती है।

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler; Sai को होगा Satya से शादी का पछतावा लौटेगी Virat के पास |*Spoiler

होटल वाले कहते हैं कि उन्होंने कपल के लिए वट सावित्री की वजह से काफी इंतजामात किए हुए हैं। जैसे वो पत्नी को पहला निवाला खिलाएंगे फोटो खिंची जाएगी और उसे बिल के साथ दे दिया जाएगा। लेकिन सई किसी भी तरह की फोटो खिंचवाने से मना कर देती है। सत्या सई को कूल करवाने की कोशिश करता है। सई सत्या से पूछती है कि उसने उसके लिए उपवास क्यों रखा। सत्या कहेगा कि वो उसके लिए उपवास रख सकती है तो क्या सत्या उसके लिए उपवास नहीं रख सकता।

सत्या फोन पर बात करने के चक्कर में रेस्तरां से बाहर जाता है तो सई और सत्या की टेबल के पीछे विराट शराब पी रहा होता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट रोते हुए सई के पास आता है और उसे अपने हाथ से निवाला खिलाता है और यह होते हुए सत्या भी देख लेता है, सत्या आग बबूला होकर विराट का कॉलर पकड़ लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X