गुम है किसी के प्यार में 18 जुलाई अपडेट: सई ने बचाई जगताप की जान, मुश्किलों से घिरा चव्हान परिवार
'गुम है किसी के प्यार में' के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि जगताप डकैतों से बचकर भागने की कोशिश करता है जिसमें उसे गोली लग जाती है। जगताप जमीन पर गिर जाता है। विठल वहीं, विराट पर जगताप को मारने का आरोप लगाता है। डकैत जगताप समेत बाकी लोगों को अस्पताल वापस लेकर जाता है, जहां सभी को वो बंधक बनाकर रखते हैं।
विराट को विठल धमकी देता है कि मीडिया के सामने उसकी इमेज खराब कर देगा। विराट कहता है कि उसका बेटा एक हत्यारा है और वो कोशिश कर रहा है कि सभी बंधकों को छुटाया जा सके।

Recommended Video
इधर, अश्विनी को भवानी और पाखी की चिंता होती है क्योंकि दोनों डॉक्टर से दिखाकर नहीं लौटते हैं। वो विराट को पाखी और भवानी के बारे में बताती है। विराट, अश्विनी से बताता है कि वो मुसीबत में हैं। अश्विनी उनसे पूछती है कि क्या उनकी जिंदगी खतरे में है। विराट अश्विनी को भरोसा देता है कि वो किसी को खुछ नहीं होने देगा। पाखी कहती है कि जगताप को सम्राट को मारने की सजा मिली है। इधर, जगताप सबसे माफी मांगी मांगता है और डॉक्टर का इंतजाम करने के लिए कहता है।
गुम है किसी के प्यार में आगे दिखाया गया कि सई जगताप का इलाज करने के लिए आगे बढ़ती है। भवानी सई से कहती है कि वो कानून को अपने हाथ में ना ले। सई अपने हाथों में scalpel लेती है और जगताप पर वार करने की एक्टिंग करती है। डरे हुए जगताप से सई कहती है कि वो चाहती है कि वो उसे अभी के अभी मार कर अपने सम्राट दादा की मौत का बदला ले ले। लेकिन, वो ऐसा नहीं करेगी क्योंकि जान बचाना उसकी ड्यूटी है। सई जगताप की सर्जरी कर उसकी जान बचाती है।
इधर, विराट डीआईजी से अंदर बंधक लोगों को बचाने के लिए जाने देने की मांग करता है। जगताप, सई को जान बचाने के लिए थैंक्स बोलता है। सई कहती है कि यहां से निकलते ही वो उसे गिरफ्तार करवा देगी लेकिन जगताप कहता है कि वो खुद सरेंडर कर देगा। सई जगताप के फोन से विराट को मैसेज करती है कि सभी ठीक हैं। विराट सई से अस्पताल में घुसने के लिए सीक्रेट पैसेज के बारे में पूछता है। सई उसे सीक्रेट रास्ता बताती है।
जगताप सई को जान बचाने के लिए थैंक्स बोलता है और कहता है कि वो विराट के प्रति उसका प्यार देख सकता है। विराट को आखिरकार डीआईजी से जान बचाने की परमिसन मिल जाती है। इधर, निनाद,ओंकार और मोहित वहां पहुंच जाते हैं और भवानी और पाखी के बारे में पूछते हैं।
करिश्मा को मोहित का कॉल आता है और उसे परिवार और परिस्थितियों के बारे में बता चलता है। सोनाली को पाखी की चिंता होती है। शिवानी कहती है कि सई भी यहीं फंसी हुई है। अश्विनी प्रार्थना करती है कि सब ठीक हो जाएं और भगवान सई और बाकियों की रक्षा करें।


Click it and Unblock the Notifications