..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Updates Ayesha singh aka sai showcased her new look as sai satya adhikari - Hindi Filmibeat

GHKKPM: पाखी के जाते ही सई ने मांग में भरा सिंदूर, सत्या की दुल्हनिया ने गिराईं हुस्न की बिजलियां

sai

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Updates: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' इस वक्त काफी ड्राम देखने को मिल रहा है। विराट सई से शादी करना चाहता था लेकिन सई ने सत्या से शाद कर ली है और अब खबर सामने आ रही कि शो की लीड एक्ट्रेस पाखी यानी ऐश्वर्या भी ये शो छोड़कर जा रही हैं।

सई का लुक
गुम है किसी के प्यार में इस वक्त एक नया ही ट्विस्ट आ रखा है, जिनकी विराट जो सई को पागलों की तरह प्यार करता है, उसने जाकर डॉक्टर सत्या से शादी कर ली। ताकि वो विनायक का घर बचा सके। लेकिन विराट का साथ अब पाखी भी छोड़कर जा रही है। इस बीच सई ने अपना नई-नवेली दुल्हन वाला लुक शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस के चेहरे की खुशी थमने का नाम नहीं ले रही है। 'गुम है किसी के प्यार में' सई अब सई जोशी से सई सत्या अधिकारी बन गई है और अपने नए लुक से उन्होंने फैंस को रूबरू करवाया है।

सत्या की दुल्हनियां बनी सई
सई ने हाल ही में अपना एक लुक शेयर किया है, जिसमें वो नई-नवेली दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं। उन्होंने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वो नीली साड़ी में नजर आ रही हैं। सई ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है, गले में मंगलसूत्र पहना है और हाथ में हरी चूड़ियां पहनी हुई है। यही नहीं, सई ने अपने बालों में गजरा भी लगा रखा है, जो उनके लुक को और भी ज्यादा निखार रहा है। सई का ये लुक उन पर काफी फब रहा है और वो किसी अप्सरा सी नजर आ रही हैं।

पाखी छोड़ेगी शो
गुम है किसी के प्यार में के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आई है। शो में विराट और पाखी जो पति-पत्नी का रोल निभा रहे हैं, असल जिंदगी में भी वो पति पत्नी ही हैं। पाखी का रोल निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा को लेकर खबर है कि वो जल्द ही ये शो छोड़ सकती हैं क्योंकि उन्हें अपना रोल पसंद नहीं आ रहा है। पहले तो इन बातों पर कयास लगाए जा रहे थे लेकिन फिर ऐश्वर्या शर्मा ने खुद मुहर लगा दी है, उन्होंने कन्फर्म कर दिया है कि वो जल्द ही ये शो छोड़ देंगी।

नए मौके ढूंढ़ेंगी ऐश्वर्या
ई टाइम्स को दिए इंटरव्यूर में ऐश्वर्या शर्मा ने बताया है "सभी अच्छी चीजों की तरह, यहां तक ​​कि शो के साथ मेरा सफर भी खत्म हो गया है। ऐश्वर्या अपने साथ यादों से भरा बैग लेकर जा रही हैं क्योंकि इस शो ने मुझे लगभग सब कुछ दिया है। मैं 'गुम है किसी के प्यार में' की ऋणी महसूस करती हूं, क्योंकि इसने मुझे मेरी अपेक्षा से अधिक दिया है। मुझे लगता है कि यह नए अवसरों का पता लगाने का समय है।"

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X