GHKKPM: 'गुम है' की कहानी बदलकर रख देंगे आने वाले 24 घंटे, सई-विराट की जिंदगी में आएगा तूफान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Updates: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' जल्द ही ऐसा मोड़ आने वाला है, जो सबकी जिंदगियों को बदलकर रख देगा। शो में आने वाले 24 घंटे बेहद अहम होने वाले हैं और ये 24 घंटे सई, विराट, पाखी और सत्या की जिंदगी को हमेशा के लिए बदलकर रख देंगे।
आपने देखा कि पाखी ने सुन लिया है कि विराट सई के साथ अपना जीवन बिताना चाहता है क्योंकि उसने पाखी से कभी प्यार नहीं किया था। यह सच जानने के बाद पाखी ने सई को कई तरह के ताने कसे। यही नहीं उसे विराट की जिंदगी की दूसरी औरत का भी टैग दे दिया। लेकिन सई ने यह साफ कर दिया है कि वो विराट के प्रपोजल को हां नहीं बोलेगी और वो अपने बेटे का घर नहीं तोड़ेगी। आपको बता दें, अगले 24 घंटे में विराट सई से उसके प्रपोजल का जवाब चाह रहा है, जिसमें उसने सई से दोबारा शादी करने की इच्छा जताई है और विराट को लगता है कि सई उसे हां ही कहेगी।
दूसरी तरफ डॉ. सत्या (हर्षद अरोड़ा) की आई ने उसे शादी के लिए एक लड़की चुनने के लिए 24 घंटे देती है या वह उसे छोड़ देगी, और विराट (नील भट्ट) भी सई को सोचने के लिए 24 घंटे देता है। 24 घंटे का यह समय 'गुम है किसी के प्यार में' में सत्या, सई, विराट और पाखी के जीवन की कहानी को बदल सकता है, जिसमें बड़े मोड़ आ सकते हैं।
हम देख सकते हैं कि 24 घंटे की इस शर्त के कारण सत्या और सई (आयशा सिंह) की शादी हो जाती है क्योंकि हो सकता है कि इतने लोगों की जिंदगी के कारण वे दोनों इस स्थिति में फंस जाएं कि वे ऐसा कर लें और इसी 24 घंटे में ही एक नई प्रेम कहानी की भी शुरुआत हो सकती है सई और सत्या की।
आने वाले एपिसोड में हम यह भी देख सकते हैं कि सत्या के पिता का पता लग सकता है। इस बात से पर्दा उठेगा कि डॉक्टर सत्या का चव्हाण खानदान से लेना-देना है क्योंकि दिवंगत नागेश चव्हाण डॉ. सत्या के पिता हैं। बाद में, हम देखेंगे कि सई अपने पति के अधिकारों के लिए कैसे लड़ती है दर्शक अगले आने वाले ट्रैक का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications