GHKKPM: लीड एक्टर के बाद अब लीड एक्ट्रेस पर भी लटकी तलवार, एक साल के अंदर पूरे स्टारकास्ट की छुट्टी

ghkkpm

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: टेलीविज़न सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' जून 2024 के अंत तक एक बड़ा लीप आने वाला है। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि शो 6 या 10 साल का लीप लेगा। ऐसी अफवाहें भी फैलीं कि शक्ति अरोड़ा और ज्यादातर एक्टर शो छोड़ देंगे।

हालांकि, अभी तक कहा जा रहा था भाविका शर्मा को बरकरार रखा जाएगा। हाल ही में, शक्ति ने भी पुष्टि की कि शो असल में लीप ले रहा है, इससे अप्रत्यक्ष रूप से शो से उनके बाहर होने की पुष्टि होती है। हालांकि, ऐसा लगता है कि मेकर्स शो के फैंस को चौंकाने वाले सरप्राइज देने से नहीं चूके हैं, क्योंकि अब कहा जा रहा है कि भाविका शर्मा भी जल्द ही शो छोड़ देंगी।

TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, भाविका शर्मा भी लीप से पहले गुम है किसी के प्यार में से बाहर हो जाएंगी। अब तक, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सवि, हरिनी, ईशान के माता-पिता ईशा, शांतनु को शो में बरकरार रहेंगे और बाकी किरदार शो से बाहर हो जाएंगे। हालांकि, TOI ने कहा है कि भाविका भी लीप से पहले शो छोड़ देंगी और कहानी पूरी तरह से अलग कलाकारों और कहानी के साथ जारी रहेगी।

'गुम है किसी के प्यार में' से बाहर निकलने की अटकलों पर रिएक्शन देते हुए, भाविका ने इंडिया फ़ोरम से कहा कि उन्हें इस खबरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि निर्माताओं ने उन्हें इस तरह के किसी भी डेवलपमेंट के बारे में इन्फॉर्म नहीं किया है। भाविका ने ना तो इस खबर का खंडन किया और न ही इसकी पुष्टि की, जिसकी वजह से फैंस की चिंता बढ़ गई कि क्या वह भी शक्ति अरोड़ा की तरह शो छोड़ रही हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में, शक्ति अरोड़ा ने कहा कि गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स ने उन्हें लीप के बारे में नहीं बताया और उन्हें केवल आर्टिकल्स और अटकलों के माध्यम से इसके बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें सीधे तौर पर नहीं बताई जाती हैं क्योंकि यह अक्सर सीक्रेट होती हैं। हालांकि, शक्ति अरोड़ा ने पूरी बात को सही भावना से लिया और बिल्कुल भी परेशान नहीं हुए।

More from Filmibeat

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X