GHKKPM Twist: प्यार करते-करते पाखी को होगी विराट से नफरत, क्या विलेन बनकर करेगी वापसी?

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: 'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विराट ने सई की जान बचाई लेकिन, उसे पाखी सीट पर गिरे होने के कारण नजर नहीं आई। पाखी यह देखकर शॉक्ड रह जाती है कि विराट ने उसे छोड़कर सई को सहारा दिया और उसे प्राथमिकता दी। पाखी अस्पताल से वापस घर तो आ गई है लेकिन उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है।
इस शो को देखने वाले दर्शक विराट और सई को साथ में देखना चाहते हैं लेकिन, फिलहाल ट्रैक में पाखी को केंद्र में रखा गया है। पाखी विराट को गुस्से में सुनाती है और अपने दिल में भरी सारी भड़ास निकाल देती है। सई भी पाखी को बताती है कि विराट ने उसे बचाकर सिर्फ फर्ज निभाया है लेकिन पाखी उसे भी सुना देती है।
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी का गुस्सा फिलहाल कम होता नहीं दिख रहा है। पाखी कई बार पहले भी विराट के साथ अपनी शादी को खुशहाल बनाने की कोशिश कर चुकी है। पाखी को एहसास होगा कि उसे विराट ने रिजेक्ट कर दिया है।

पाखी सुनाएगी फैसला
सीरियल गॉसिप की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाखी विराट को बताएगी कि वो कभी उसके साथ ना बेड और जिंदगी नहीं शेयर कर पाएगी। पाखी फैसला करेगी कि, वो अब विराट के साथ नहीं रहेगी बल्कि अकेले ही अपनी जिंदगी आगे बढ़ाएगी। अब ऐसे में देखने वाली ये भी होगी क्या पाखी, विराट से तलाक लेगी या फिर पाखी का सिर्फ विराट से मोह भंग हुआ है।

क्या शादी बचा पाएगा विराट
वहीं, विराट भी अपनी शादी को ठीक करने की कोशिश करेगा या नहीं, साथ ही क्या वो अपनी शादी को बचाने की कोशिश कैसे करगे ये भी देखना दिलचस्प होगा। इधर सई, के ख्यालों में विराट आता है और उसे एहसास होता है कि विराट के लिए उसके दिल में कहीं ना कहीं जगह है।

क्या करेगी सई
अब ऐसे में सई क्या आगे विराट के साथ जॉब को जारी रखेगी या छोड़ देगी इस पर भी दर्शकों की निगाहें टिकी हुई हैं। बता दें कि गुम है किसी के प्यार में लगातार टॉप 5 सीरियल में अपनी जगह बना रहा है। इस सीरियल को दर्शक लगातार पसंद कर रहे हैं और इसका कारण इस सीरियल का दिलचस्प ट्रैक है।


Click it and Unblock the Notifications
