GHKKPM Twist: पाखी के लिए सई को धोखा देगा विराट! इसलिए सई से छिपाएगा बेटे वीनू का सच

Ghum Hai kisikey pyar meiin Twist

'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विराट ने सई की जान बचाई लेकिन, उसे पाखी सीट पर गिरे होने के कारण नजर नहीं आती है। विराट इस वजह से ग्लानि महसूस करता है और वो घर में हो रही पूजा में पाखी को अपनी पत्नी मानने का वचन देता है। इतना ही नहीं वो पाखी के साथ हनीमून पर भी जाता है।

इस शो को देखने वाले दर्शक विराट और सई को साथ में देखना चाहते हैं लेकिन, फिलहाल ट्रैक में पाखी को केंद्र में रखा गया है। आने वाला एपिसोड में कई और नई ट्विस्ट भी आने वाले हैं। पाखी की खुशियां फिलहाल सातवें आसमान पर है कि आखिरकार विराट ने उसे पत्नी माना है। वहीं, विराट की मुलाकात एक कपल से होती है जो उसे बातों ही बातों में सई और वीनू के साथ हुए बस हादसे के बारे में बताते हैं।

ये कपल बताता कि कैसे सई अपने बच्चे को बचा पाई थी लेकिन, खुद हादसे का शिकार हो गई थी। विराट उसे सई की तस्वीर दिखाएगा लेकिन, वो सई को पहचान लेंगे और उसे बताएंगे कि सई के बेटे को अनाथालय में पहुंचाया था। विराट यह बात जानकर विनायक का पूरा सच जानने की कोशिश करेगा।

वो सई को इसके बारे में बताएगा। सई और विराट अपने बेटे वीनू का पता लगाने के लिए अनाथालय में जाएंगे और जानना चाहेंगे कि उनका वीनू कहां है। इसके बाद यह सच्चाई भी सामने आएगी कि उनका विनायक ही विराट और सई का बेटा वीनू है।

लेकिन, जैसे ही विराट को इस सच्चाई का पता चलेगा वो पाखी की वजह से सई को नहीं बताएगा कि वीनू ही उसका और सई का बेटा है। दरअसल, विराट यह सोचेगा कि सच जानकर सई, पाखी से विनायक को छीनने की कोशिश करेगी। जबकि, विराट को डॉक्टर बताएगा कि पाखी अब कभी मां नहीं बन पाएगी।

अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर, विराट कब तक सई से वीनू की सच्चाई को छिपा पाता है और उसे धोखे में रखता है। बता दें कि गुम है किसी के प्यार में लगातार टॉप 5 सीरियल में अपनी जगह बना रहा है। इस सीरियल को दर्शक लगातार पसंद कर रहे हैं और इसका कारण इस सीरियल का दिलचस्प ट्रैक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X