GHKKPM: भवानी काकू का सवि प्रेम देखकर सब होंगे हैरान, पाखी को घर में घुसकर धमकी देगी सई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पत्रलेखा अपनी सास यानी अश्विनी से विराट की शिकायत करती है। अश्विनी उसे काफी समझाने की कोशिश करती है। पत्रलेखा कहती है कि वो एक साथ दो नावों में सवार है और एक दिन उसे एक नाव से उतरना ही होगा और किसी एक का वादा तोड़ना होगा और मैं जानती हूं कि वो मैं ही होउंगी। पाखी आगे कहेगी कि उसने विराट को कहा था कि वो प्रमोशन ले ले लेकिन उसने ऐसा नहीं किया क्योंकि विराट को अब सई की फिक्र ज्यादा होने लगी है। पाखी का कहना है कि विराट ने सिर्फ नाम के लिए उसका साथ निभाया है लेकिन दिल से तो वो सई के साथ ही है।
सास से विराट की चुगली करेगी पाखी
पाखी अश्विनी से यह भी बताएगी कि विराट के मन में एक गिल्ट आ गया है कि उसने वीनू को सई से दूर कर दिया है और इसकी वजह पाखी से किया हुआ विराट का वादा है। लेकिन उसे डर है कि एक दिन विराट की जिंदगी में उसका पुराना प्यार लौट आएगा और उसी दिन वो पाखी से सबकुछ छीन लेगा। यह सब कहने के बाद पाखी अपनी सास को कहेगी कि अब वो ही विराट से बात करे और उसे समझाए कि वो प्रमोशन ले ले और मुंबई चले। तभी भवानी काकू वहां आ जाएगी और वो पाखी को सुनाने लग जाएगी और कहेगी कि विराट ने उसके लिए इतना कुछ किया फिर भी वो उसी पर सवाल कर रही है। भवानी भी पाखी के सामने सई की तारीफ करने लग जाएगी। साथ ही काकू यह भी कह देगी कि कोई भी विराट से मुंबई जाने को लेकर बात नहीं करेगा।
सई पहुंचेगी चव्हाण निवास
दूसरी तरफ सई को पता लग गया है कि भवानी काकू ने ही सवि को बताया है कि उसके असली बाबा विराट चव्हाण ही हैं। सई को लगता है कि भवानी काकू यह सब इसलिए कर रही हैं क्योंकि वो उसकी जिंदगी में तनाव लाना चाहती हैं। सई को लगता है कि उसने वीनू को सब सच बताया इसलिए अब भवानी काकू भी सवि को सब सच बताकर बदला ले रही हैं। सई की मौसी उसे समझाने की कोशिश करेगी लेकिन फिर भी वो नहीं मानेगी। दूसरी तरफ सवि अपने बाबा यानी विराट के साथ रहने की जिद करेगी। सई गुस्से में उस पर चिल्ला देगी। सई चव्हाण निवास पहुंचेगी और वीनू उसे देखकर घबरा जाएगा। इससे पहले पाखी सई को सुनाए सई ही पाखी को सुना देती है। सई और पाखी में लड़ाई हो रही होगी और तभी काकू वहां आ जाएगी। पाखी जाकर काकू से सई की बुराई करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











